रायपुर, 11 जून। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 और 12 जून को हैदराबाद प्रवास पर रहेंगे, जहां वे निवेशकों के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार शाम नई दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। वे शाम 6:15 बजे छत्तीसगढ़ सदन से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे और इंडिगो की उड़ान से रात 7:45 बजे हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। रात 10:05 बजे हैदराबाद पहुंचकर वे होटल पार्क हयात में रात्रि विश्राम करेंगे। 12 जून को वे निवेशकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन बैठकों में औद्योगिक विकास, रोजगार और निवेश संभावनाओं पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के बाद वे शाम 6:00 बजे की उड़ान से रायपुर लौटेंगे और रात 7:50 बजे रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का आगे का दौरा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।





