मणिपुर। राजधानी इंफाल में नागा समुदाय के 6 लोगों के शव बरामद होने के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। शवों की जानकारी मिलते ही अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ उग्र हो गई और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए, जिसके बाद हालात काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं।
बताया जा रहा है कि 13 मई को सशस्त्र समूहों ने 20 लोगों को बंधक बनाया था, जिनमें 14 कुकी और 6 नागा समुदाय के लोग शामिल थे। कुछ दिन पहले 14 कुकियों को रिहा किया गया था, जबकि नागा समुदाय के 6 लोगों के शव सेनापति जिले से बरामद हुए।
घटना की राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर निंदा की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।





