रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विधायक पुरंदर मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि मिले। प्रतिनिधिमंडल ने बजट सत्र में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक, तथा छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 के पारित होने पर मुख्यमंत्री का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विधानसभा में पारित ये तीनों विधेयक प्रदेश के लिए “वरदान” साबित होंगे। उन्होंने कहा कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 हमारी परंपराओं और मूल्यों की रक्षा का स्पष्ट संकल्प है। पहले भी कानून…
Author: Adarsh Loktantra News
रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध नशे की तस्करी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। NCB और RPF की संयुक्त कार्रवाई में दो युवतियों को गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। टीम ने उनके पास से 24 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। वंदे भारत एक्सप्रेस से तस्करी की कोशिश मिली सूचना के आधार पर NCB और RPF को पता चला कि दो युवतियां विशाखापट्टनम से वंदे भारत एक्सप्रेस…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में 15वें वित्त आयोग की राशि में बड़ी वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ है। जांच के दौरान पता चला कि विभिन्न ग्राम पंचायतों के 8 सचिवों ने नियम विरुद्ध 1.19 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वेंडरों को भुगतान कर दी। शिकायत मिलने के बाद जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी ने जांच कराई, जिसमें सभी सचिव दोषी पाए गए। जिन पंचायत सचिवों पर कार्रवाई हुई है, उनमें तेन्दुमुढ़ा, नेवरी नवापारा, ठाड़पथरा, आमाडोब, पूटा, आमगांव, साल्हेघोरी और हर्राटोला के सचिव शामिल हैं, जिन पर लाखों रुपये गलत तरीके से जारी करने का आरोप है। मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सीआरपीएफ कैंपों पर हुए समन्वित माओवादी हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट धर्मावरम क्षेत्र में स्थापित नए कैंप पर हुए हमले से संबंधित है, जिसमें सीआरपीएफ के करीब एक दर्जन जवान घायल हुए थे। इससे पहले NIA इस मामले में 17 माओवादियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जांच के अनुसार, 16 जनवरी 2024 को बीजापुर के धर्मावरम, चिंतावागु और पामेड स्थित सीआरपीएफ कैंपों पर करीब 300 माओवादियों ने एक साथ हमला किया था। हमले की योजना सुनियोजित थी और…
बिलासपुर। प्रदेश की जर्जर सड़कों को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने कहा कि केवल परियोजनाओं की घोषणा या काम शुरू करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूरे हों। इसके लिए कोर्ट ने निरंतर मॉनिटरिंग की आवश्यकता जताई है। सरकार और NHAI ने कोर्ट को दी जानकारी सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बताया कि प्रदेश में सड़क सुधार को लेकर कई…
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ पुलिस ने अपहरण और मारपीट की वारदात को मात्र डेढ़ घंटे में सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं।गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार है— दीपक व हिमांशु (निवासी: गांव पाथेड़ा) संदीप (निवासी: गांव भगड़ाना) विनोद (निवासी: गांव मालड़ा सराय) अनिल (निवासी: गांव देवास) कैसे हुई वारदात पीड़ित प्रदीप कुमार के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे वह देवीलाल कॉलोनी स्थित अपने प्लॉट पर मौजूद था। तभी एक काली स्कॉर्पियो में सवार चार युवक पहुंचे और उसे जबरन कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद…
जांजगीर–चांपा में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति उमा राजेंद्र राठौर ने ग्रामीणों से किए अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए क्षेत्र को बड़ी सौगात दिलाई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जांजगीर–पिथमपुर 9.30 किमी सड़क निर्माण के लिए 27.78 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। नई स्वीकृति के बाद अब क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है। मंजूरी मिलते ही क्षेत्र में उत्साह और राहत का माहौल है। सभापति उमा राजेंद्र…
जांजगीर-चांपा: घूसखोरी पर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, चार कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी टीम ने जांजगीर और नवागढ़ में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए कुल चार सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद पूरे प्रशासनिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पहली कार्रवाई जांजगीर में CSPDCL ग्रामीण कार्यालय में हुई। एसीबी ने यहाँ सहायक अभियंता विजय नोरगे, उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला और सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर को गिरफ्तार किया। आरोप है कि ये तीनों प्रदीप…
1 अप्रैल 2026 से महंगी होंगी टाटा मोटर्स की गाड़ियां; पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों के दाम बढ़ेंगे टाटा मोटर्स ने अपनी कारों और कमर्शियल वाहनों की कीमतें बढ़ाने का आधिकारिक ऐलान किया है। कंपनी के अनुसार नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू होंगी। जिन ग्राहकों ने टाटा की नई कार या कमर्शियल गाड़ी खरीदने की योजना बनाई है, उनके लिए आने वाला महीना महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कंपनी ने बताया कि यह बढ़ोतरी अलग-अलग श्रेणियों और मॉडलों में अलग हो सकती है। पैसेंजर व्हीकल (ICE)—जैसे पेट्रोल और डीजल मॉडल नेक्सन, टियागो और सफारी—की कीमतों में…
दक्षिण कोरिया के डेजॉन शहर में शुक्रवार दोपहर एक ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, घटना में 10 लोगों की मौत, 59 घायल और 4 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर एंड सेफ्टी ने बताया कि घायलों में से 25 की हालत गंभीर है और उनका उपचार जारी है। दोपहर करीब 1:18 बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद तुरंत बड़े पैमाने पर राहत अभियान शुरू किया गया। आग पर काबू पाने और लोगों को निकालने के लिए 500 से अधिक फायरफाइटर्स, पुलिस और इमरजेंसी…
