Author: Adarsh Loktantra News

NEET Re-Exam 2026: देश भर में 21 जून को NEET-UG 2026 की परीक्षा होने जा रही है. NEET परीक्षा के मद्देनजर रायपुर में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 20 केंद्र कमिश्नरेट क्षेत्र और 5 केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं. नीट एग्जाम को लेकर रायपुर में तैयारी पूरी परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सब-इंस्पेक्टर (SI) सहित पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जारी SOP का सख्ती से पालन कराया जाएगा. वहीं, परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सामग्री के परिवहन और सुरक्षा के लिए CRPF और SSB…

Read More

CG News: जगदलपुर जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश पर मौके पर पहुंचे राजस्व अमले के सामने ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. भीड़ ने जमीन मालिक शेराराम चौधरी और जमीन विक्रेता मदन निषाद के साथ जमकर मारपीट की. बीच-बचाव करने उतरे राजस्व अधिकारियों के साथ भी धक्कामुक्की हुई और आरआई देवेंद्र श्रीवास को भीड़ ने पीट दिया. घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की…

Read More

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर दोबारा खड़ा करने के लिए आज शनिवार, 20 जून से रायपुर के अभनपुर में 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू करने जा रही है। ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आयोजित इस हाई-प्रोफाइल शिविर में भाग लेने के लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंच चुके हैं, जबकि कल दिग्गज नेता राहुल गांधी खुद आकर नेताओं को जीत का नया मंत्र देंगे। दरअसल, यह पूरा कार्यक्रम रायपुर जिले के अभनपुर स्थित आशुतोष-अलका अग्रवाल मंगल भवन (चांदी मोड़) में आयोजित किया जा रहा है। पहले यह ट्रेनिंग 21 से 30 जून तक होनी…

Read More

बलौदाबाजार : रिश्वत के आरोपों के बीच कसडोल के चांटीपाली गांव के किसान कमल ओगरे ने जहर खा लिया। परिजनों ने नायब तहसीलदार आकांक्षा तिवारी पर ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। हालत बिगड़ने पर किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत स्थिर है। कलेक्टर ने एसडीएम को 3 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। किसान के बेटे राज ओगरे का आरोप है कि वह महानदी से ट्रैक्टर में रेत लेकर लौट रहा था। तभी नायब तहसीलदार ने उसे रोक लिया। आरोप है कि ट्रैक्टर छोड़ने के…

Read More

Cocktail 2 Collection Day 1: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. ये फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. रिलीज से पहले फिल्म के ट्रेलर और गानों ने दर्शकों के बीच धूम मचा दी थी, अब रिलीज के बाद फिल्म को भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इन फिल्मों के साथ मुकाबला ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘गवर्नर’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी फिल्मों के साथ इसका सीधा मुकाबला है क्योंकि ‘कॉकटेल 2’ इन…

Read More

Durg: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट री-एग्जाम को लेकर दुर्ग जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है. 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. जिले के सभी 19 परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है. 500 मीटर के दायरे को साइलेंस जोन घोषित साथ ही परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे को साइलेंस जोन घोषित किया गया है, जहां किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.…

Read More

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने राज्य में आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों के विक्रय के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. मंडल द्वारा अप्रैल 2025 से मार्च 2026 की अवधि में लगभग 5145 संपत्तियों का विक्रय किया गया, जिसका कुल मूल्य लगभग 1104 करोड़ रुपये से अधिक है. यह उपलब्धि मंडल के गठन से लेकर अब तक का सर्वाधिक वार्षिक विक्रय है. विगत एक वर्ष के दौरान शासन द्वारा स्वीकृत OTS-2 (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को 30 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की गई, जिसके फलस्वरूप लगभग 1,533 संपत्तियों का विक्रय हुआ, जिसका मूल्य…

Read More

CG News: बेमेतरा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था डॉक्टरों और नर्सों की भारी कमी के कारण गंभीर संकट से जूझ रही है. जिले भर से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें निजी अस्पतालों या दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है. बेमेतरा जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी का खामियाजा आम मरीजों को भुगतना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार करीब 50 डॉक्टरों के स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 5 डॉक्टरों के भरोसे…

Read More

CG News: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी UCC लागू करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में एक समिति का गठन किया जा चुका है, जो विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि मानसून सत्र तक समिति का काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया को गति दी जाएगी. साय कैबिनेट की बैठक में UCC को मिली थी मंजूरी दरअसल, 15 अप्रैल को…

Read More

CG Weather: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है. सरगुजा संभाग से लेकर बस्तर तक आंधी-बारिश का दौर जारी है. इससे आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है. मौसम विभाग ने सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के 19 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा? राज्य के बड़े हिस्से में मौसम में बदलाव देखने को मिला. जशपुर, कबीरधाम, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव और बस्तर में बारिश हुई. कई शहरों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और आकाशीय गिरने की खबर सामने आई. छत्तीसगढ़…

Read More