कोरबा। विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में डीएवी पब्लिक स्कूल, कोरबा में ‘कोड विद्या’ (CodeVidhya) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसईसीएल कोरबा के महाप्रबंधक एवं डीएवी स्थानीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आर.के. गुप्ता रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एरिया पर्सनल मैनेजर के.पी. सिंह तथा कोड विद्या समूह के प्रोजेक्ट प्रमुख चैतन्य परमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या डॉ. चेतना शर्मा द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कोड विद्या कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों…
Author: Adarsh Loktantra News
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई हो रही है। शासन की मंशा खनिज संसाधनों के संरक्षण, उनके नियमानुसार उपयोग तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश सुनिश्चित करने की है। इसी कड़ी में खनिज साधन के विभाग के सचिव और संचालक के निर्देशानुसार केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर 21 एवं 22 जून 2026 को विभिन्न जिलों में औचक निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान जिला बलौदाबाजार के ग्राम खपरीडीह में गौण खनिज निम्न श्रेणी चूनापत्थर से संबंधित स्वीकृत…
कोरिया : जिले के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल अब भी बना हुआ है। इसी बीच मंत्री रामविचार नेताम ने नौगई पहुंचकर मृतक भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के परिजनों से मुलाकात की। मंत्री नेताम ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए न्याय का भरोसा दिलाया। CG Cabinet Meeting: साय सरकार की कल बड़ी बैठक, जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर होगा फैसला इस दौरान मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, सीबीआई जांच और घटना में शामिल आरोपियों के अलावा अन्य लोगों की गिरफ्तारी की भी…
CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 23 जून को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। Chhattisgarh News: अब नहीं चलेगा OTP का खेल! राशन वितरण में बड़ा बदलाव, बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा चावल बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मामलों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही प्रदेश हित से जुड़े कई अहम फैसलों पर मंत्रिपरिषद की मुहर लग सकती है। छत्तीसगढ़ में विकास को रफ्तार: प्रदेशभर…
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में बड़ा बदलाव करते हुए राशन वितरण के लिए OTP आधारित व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। अब राज्य के राशन कार्डधारकों को केवल बायोमेट्रिक सत्यापन यानी अंगूठे के निशान के जरिए ही राशन मिलेगा। सरकार ने यह कदम राशन वितरण में सामने आए फर्जीवाड़े और सरकारी चावल की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए उठाया है। खाद्य संचालनालय द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, राशन दुकानों में अब OTP के माध्यम से चावल या अन्य खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जाएगा। जिला खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने…
रायपुर : मानसून के दौरान निर्माण कार्यों पर लगी स्वाभाविक रोक के बीच लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बारिश के बाद बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली है। विभाग ने प्रदेशभर में करीब 19 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। बारिश खत्म होते ही वर्कऑर्डर जारी कर प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी करते हुए परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की योजना बनाई गई है। सूत्रों के अनुसार, सड़कों, पुल-पुलियों, भवन निर्माण और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। विभाग का मानना है…
रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश नियमों में बदलाव किए हैं। अब 75 प्रतिशत उपस्थिति का नियम कड़ाई से लागू किया जाएगा। साथ ही अब बिना अपार आईडी के 9वीं से 12वीं तक की कक्षा में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ ही अब एक ही सत्र में दो बार मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च और दूसरी जून-जुलाई में होगी। यदि छात्र दूसरी परीक्षा में भी फेल हो जाता है, तो उसे क्रेडिट योजना के तहत अगले साल भी मौका दिया जाएगा। वहीं 75 फीसदी उपस्थिति नहीं होने पर विद्यार्थी…
रायपुर : छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CGRERA) ने गृह क्रेताओं (होम बायर्स) के हितों की रक्षा में एक बड़ा कदम उठाया है। रेरा ने दुर्ग जिले के ग्राम अमलेश्वर में स्थित पंजीकृत आवासीय परियोजना ‘हर्षित नियोज सिटी’ से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में निवासियों के पक्ष में फैसला सुनाया है। प्राधिकरण ने परियोजना के प्रमोटर को सिंकिंग फंड की पूरी राशि और कॉमन एरिया का प्रबंधन तत्काल प्रभाव से सहकारी आवासीय सोसायटी को हस्तांतरित करने का सख्त निर्देश दिया है।इस आदेश के बाद हर्षित नियोज सिटी के निवासियों और उनकी सहकारी समिति को लंबे समय से चल रहे विवाद से…
कोरबा जिले में हिट एंड रन का गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही कार ने पहले एक डॉक्टर की गाड़ी को टक्कर मारी और फिर उन्हें कुचलने की कोशिश की। इस घटना में जिला अस्पताल कोरबा में पदस्थ सर्जन डॉ. शक्ति डिक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, डॉ. शक्ति डिक्सेना (36 वर्ष) शनिवार को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से घर लौट रहे थे। CG CRIME : बार बंद करने पर युवक का हंगामा, वेटर से मारपीट कर दबाया गला, VIDEO वायरल इसी दौरान हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया…
महासमुंद : शहर के सपना बार में बार बंद करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक द्वारा वेटर के साथ मारपीट और गला दबाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, ग्राम भलेसर निवासी विवेक कुमार कुर्रे (21) सपना बार में वेटर का काम करता है। 20 जून की रात करीब 12:10 बजे बार बंद करने का समय होने पर उसने ग्राहकों से बाहर जाने के लिए कहा। इसी बात पर…
