Fifteen Workers Injured Incident: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया रिफाइनरी में मंगलवार तड़के आग लग गई, जिसमें करीब 15 लोग झुलस गए. अचानक हुए इस हादसे में इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग घर छोड़कर भागने लगे. देखते ही देखते आग का कहर बढ़ता ही चला गया. हालांकि, मौके पर पहुंचे बचाव दल ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और अब स्थिति नियंत्रण में है. फिलहाल, अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है. आग लगने की सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू…
Author: Adarsh Loktantra News
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की खंडपीठ ने दुष्कर्म के मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए आरोपी की बरी को बरकरार रखा है. हाई कोर्ट ने कहा है कि यदि पीड़िता बालिग है और कृत्य के परिणामों को जानते हुए उसमें शामिल होती है, तो उसे सहमित माना जाएगा. इसी आधार पर कोर्ट ने पीड़िता की अक्विटल अपील को खारिज कर दिया. वहीं ट्रायल कोर्ट कोर्ट द्वारा आरोपी को बरी किए जाने वाले फैसले को भी कायम रखा. हाई कोर्ट की यमूर्ति संजय एस. अग्रवाल और न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास की डिवीजन बेंच इस मामले में सुनवाई कर रही है. ये पूरा…
Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की संभावना तेज हो गई है. सत्ता के गलियारों से लेकर राजनीतिक हलकों तक इसको लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं. माना जा रहा है कि संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार और विभागों का पुनर्गठन कर सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक किसी भी बदलाव की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. सूत्रों के अनुसार, इस फेरबदल में कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं, कुछ नए नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता…
General Dheeraj Seth: भारतीय सेना को नया नेतृत्व मिल गया है. जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को देश के नए सेना प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) के रूप में कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह ली, जो लगभग 40 वर्षों की शानदार सैन्य सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए. जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना के 31वें सेना प्रमुख बने हैं. जनरल धीरज सेठ इससे पहले सेना के उप प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) के पद पर कार्यरत थे. सेना में उनका लंबा और समृद्ध अनुभव रहा है. उन्हें रणनीतिक योजना, आधुनिक युद्ध तकनीक और सेना के आधुनिकीकरण…
Maharashtra politics: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य सचिन अहीर ने पार्टी छोड़कर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया. यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति पद का चुनाव होने वाला है. पार्टी बदलने के तुरंत बाद सचिन अहीर ने महायुति की ओर से उपसभापति पद के लिए अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया. सचिन अहीर को लंबे समय से उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे का करीबी नेता माना जाता रहा है. खासकर…
CG News: कोंडागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. जानकारी के मुताबिक, नामांतरण (म्यूटेशन) संबंधी कार्य कराने के एवज में रीडर मुकेश रंगारी ने बारदा निवासी बिसुलाल नेताम से 70 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी. शिकायतकर्ता ने पहले दो किश्तों में 15 हजार और 20 हजार रुपए आरोपी को दे दिए थे. रीडर मुकेश रंगारी रिश्वत लेते गिरफ्तार इसके बाद तीसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपए लेते समय ACB की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी…
Bilaspur/आशीष दुबे: नगर निगम में भ्रष्टाचार का खेल किस तरह चला है, इसका अंदाजा इस गड़बड़ी को देख लगाया जा सकता है. नगर निगम के तत्कालीन संपदा अधिकारी राजेश देवांगन ने तत्कालीन महापौर रामशरण यादव पर एक करोड़ 15 लाख रुपये की घूस लेने का सीधा आरोप मढ़ दिया है. आरोप है कि यह भारी-भरकम रकम ‘गणेश ट्रेडर्स’ को नियम ताक पर रखकर टेंडर दिलाने के एवज में दी गई थी. दिलचस्प और उलझा हुआ है मामला दरअसल, यह पूरा मामला बेहद दिलचस्प और उलझा हुआ है. भ्रष्टाचार की इस स्क्रिप्ट में संपदा अधिकारी राजेश देवांगन खुद ‘डीलिंग’ का हिस्सा थे.…
अभिषेक मिश्रा(धमतरी) CG News: धमतरी जिले के बहुप्रतीक्षित रुद्रेश्वर कॉरिडोर का एआई (AI) आधारित विजन वीडियो जारी किया गया है. इस वीडियो में भविष्य में विकसित होने वाले रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर की भव्य और आकर्षक तस्वीर दिखाई गई है. वीडियो में महानदी के तट पर विशालकाय महादेव प्रतिमा, भव्य घाट, गंगा आरती, उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर स्वागत द्वार, आकर्षक गार्डन, चौड़ी सड़कें, मंदिर परिसर की सुंदर सजावट और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया है. महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा रुद्रेश्वर कॉरिडोर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि यह वीडियो रुद्रेश्वर कॉरिडोर के…
Cover Raipur-Durg Stations: अगर आप भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान पुरी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. जहां यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सफर को आसान बनाने के लिए गोंदिया-पुरी के बीच रथयात्रा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. यात्रियों को पुरी यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी. रथयात्रा पर चलेगी गोंदिया-पुरी स्पेशल ट्रेन रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 08801 गोंदिया-पुरी रथयात्रा स्पेशल गोंदिया से पुरी के बीच चार फेरों में संचालित होगी. यह ट्रेन 02, 09, 16 और 29 जुलाई को गोंदिया से रवाना होगी. गोंदिया से…
MLA Devendra Yadav Door Campaign: भिलाई टाउनशिप में बीएसपी प्रबंधन द्वारा मकान खाली करने के लिए नोटिस जारी किए जाने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है. इस मुद्दे को लेकर अब भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव खुलकर प्रभावित परिवारों के समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने मंगलवार से घर-घर जाकर जनसमर्थन अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से की। इस दौरान उन्होंने नोटिस प्राप्त परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उनके समर्थन में नजर आए. बीएसपी टाउनशिप बचाने घर-घर पहुंचेंगे विधायक देवेंद्र यादव मीडिया से चर्चा करते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव…
