Police file FIR against villagers: राजधानी रायपुर के नकटी गांव में बीते दिनों अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हुआ. इस दौरान विवाद की स्थिति भी बनी. वहीं पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ बलवा सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण के लिए सोमवार को नकटी गांव में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी. तब वहां मौजूद ग्रामीणों और शासकीय अमले के बीच तीखी बहस…
Author: Adarsh Loktantra News
रितिक शिवहरे (कोरिया) Waterlogging On NH 43 Korea: कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर में बारिश के बाद एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. खेतों का पानी जैसे ही नेशनल हाईवे पर बहकर आया, सड़क पर मछलियां भी पहुंच गईं. फिर क्या था. लोगों ने हाईवे को ही फिशिंग स्पॉट बना दिया. कोई जाल डालकर मछली पकड़ने लगा तो कोई हाथों से मछलियां पकड़ता नजर आया. सड़क किनारे जुटी भीड़ इस अनोखे दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करती रही. सड़क पर मछली पकड़ते दिखे लोग लगातार बारिश के बाद खेतों और नालों का…
Farmer Claims Airport Ownership: राजधानी रायपुर से एक मामला सामने आया है. जहां 10वीं पास किसान अश्विनी बांधे दावा किया है कि स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग और उसके सामने बना गार्डन उनके पूर्वजों की हैं. मेरी जमीन पर बना रायपुर एयरपोर्ट – अश्विनी बांधे उनका कहना है कि 30 एकड़ 18 डिस्मिल जमीन पर बना है. इस जमीन को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में करीब साढ़े 3 हजार करोड़ का मुआवजा मांगा है. इसमें जमीन का बकाया किराया, ब्याज और अन्य दावे शामिल हैं. बांधे पिछले 35 साल से सरकारी रिकॉर्ड, पुराने कानूनों और मंत्रालयों के दस्तावेजों के…
CG High Court: बिलासपुर हाईकोर्ट ने विद्युत वितरण विभाग से सवाल किया है कि बिना रुकावट बिजली सुविधा देने के लिए आप क्या कर रहे हैं. चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा एवं जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डीबी ने बारिश में बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने एवं घंटों सुधान नहीं होने को लेकर प्रकाशित खबरों को संज्ञान में लिया है. बिजली आपूर्ति में रुकावट को लेकर हाई कोर्ट सख्त हाई कोर्ट ने इस संबंध में सेक्रेटरी, एनर्जी डिपार्टमेंट छत्तीसगढ़, कमिश्नर, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, बिलासपुर, मैनेजिग डायरेक्टर सीएसपीडीसीएल, रायपुर से पर्सनल एफिडेविट मेंं बिजली डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को बनाए रखने और बिलासपुर शहर के निवासियों को…
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अब मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है. आज से पूरे राज्य में अच्छी बारिश की स्थिति बनेगी, जिसके चलते अगले एक सप्ताह तक कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. इसीलिए राज्य के कई जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. आइए जानते कि कैसा रहेगा आज का मौसम. इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट विभाग ने रायगढ़ और महासमुंद जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है. 40 से 50 किमी…
कोरबा : कोरबा जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. इन विदेशी पक्षियों को शुभ मानने वाले ग्रामीणों में घटना के बाद से दहशत का मौहाल है. कोरबा जिले के करतला वनमण्डल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर गांव में हर साल हजारों किलोमीटर का सफर तय कर साइबेरियाई पक्षी अपना आशियाना बनाते हैं. बरसात के दौरान गांव में रहने वाले ये साइबेरियाई पक्षी अपना परिवार बढ़ाते हैं. बच्चों के पंखों में ताकत आने के बाद फिर से अपने घर की ओर उड़ान भरते हैं. AI में छत्तीसगढ़…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विकास एवं विस्तार, मोबाइल नेटवर्क सुदृढ़ीकरण, इंटरनेट कनेक्टिविटी, सेवा सेतु, ई-प्रगति पारस (प्रोजेक्ट असेसमेंट रिव्यू एवं एनालिसिस सिस्टम), सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, डेटा लैब्स तथा विभिन्न डिजिटल नवाचार परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने तथा तकनीक आधारित सुशासन को नई गति देने के विभिन्न आयामों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। छत्तीसगढ़…
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सलाहकार और सिफारिश करने वाली संस्था है। उसे कमर्शियल विवाद में पैसे की रिकवरी का आदेश देने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने कहा कि हालांकि ”छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम, 1995” के तहत आयोग की सलाह आमतौर पर राज्य सरकार के लिए बाध्यकारी हो सकती है, लेकिन वह असल में रिकवरी का आदेश जारी करके किसी सक्षम अधिकारी की शक्तियों का इस्तेमाल नहीं कर सकती। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती को मिली मंजूरी छत्तीसगढ़…
रायपुर : राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग को नया कलेवर देने और सालों से अटके प्रशासनिक मामलों को सुलझाने के लिए आज उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा की अध्यक्षता में मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण और दूरगामी फैसले लिए गए। छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को बड़ी सौगात! दैनिक मजदूरी 261 से बढ़कर 300 रुपए, सरकार ने बढ़ाई दरें युवाओं को सौगात: 700 पदों पर जल्द शुरू…
रायपुर : वीबी जी राम जी के लागू होने के पहले दिन ही श्रमिकों को बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। जहां भारत सरकार द्वारा विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत अकुशल श्रमिकों के लिए नई मजदूरी दरें अधिसूचित की गई हैं। नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गई हैं। नई व्यवस्था के तहत छत्तीसगढ़ में ग्रामीण श्रमिकों की मजदूरी दर को 261 रुपए प्रतिदिन से बढ़ाकर 300 रुपए प्रतिदिन कर दिया गया है। इसके तहत मजदूरी दर में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो अभूतपूर्व है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को आर्थिक…
