धमतरी : ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोड़ेंगे आपने ये गाना तो जरूर सुना होगा। इसका जीता जागता उदाहरण छत्तीसगढ़ के धमतरी में देखने को मिला, जहां एक युवक अपने बिमार दोस्त को ठेले पर लादकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। हाई स्कूल में चौकीदार की संदिग्ध मौत से हड़कंप, फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस कर रही जांच जानकारी के मुताबिक, ठेला चालक संतोष सोनवानी पेशे से मजदूर है। संतोष ने अपने दोस्त कुलदीप को शराब दुकान के पास बेसुध हालत में पड़ा देखा, लेकिन मोबाइल नहीं होने की वजह से वह एम्बुलेंस…
Author: Adarsh Loktantra News
जांजगीर चांपा : अकलतरा नगर स्थित राजेंद्र कुमार सिंह हाई स्कूल में चौकीदार के रूप में कार्यरत श्याम कुमार (निवासी कटघरी) का शव सोमवार सुबह स्कूल परिसर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह करीब 6:30 बजे स्कूल पहुंचे सफाई कर्मचारी ने घटना देखकर तत्काल स्कूल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। चलती बस में गूंजी किलकारी! कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो…
कोरबा : छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला के प्रसव का अनोखा मामला सामने आया है. यात्रियों की मदद से गर्भवती महिला ने रास्ते में ही स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया. दोनों को बलरामपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल दोनों का स्वास्थ्य अच्छा है. Chhattisgarh Cabinet Meeting: 8 जुलाई को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े प्रस्तावों को मिल सकती है मुहर जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात जोरदार बारिश के बीच राजहसन बस कोरबा से पटना जा रही थी. गर्भवती महिला अपने पति के साथ बस…
Chhattisgarh Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार, 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बैठक शाम 4 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में होगी। CG Crime News: कलयुगी बेटे का खौफनाक कारनामा! टंगिया से वार कर मां की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार बैठक में राज्य सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा कर सकती है। 53 किलो गांजा तस्करी में दो दोषियों को 10-10 साल की जेल, कोर्ट ने लगाया 1-1 लाख का जुर्माना इसके अलावा प्रदेश के विकास कार्यों, प्रशासनिक मामलों…
कांकेर: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यासकोंगेरा के फरसीपारा में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपनी ही मां पर टांगिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे से 4 बजे के बीच व्यासकोंगेरा निवासी भीखम उसेंडी शराब पीकर घर पहुंचा था. घर में किसी बात को लेकर उसकी अपनी मां बुधयारिन बाई (61 वर्ष), के साथ कहासुनी हो गई. 53 किलो गांजा तस्करी में दो…
धमतरी : एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 53 किलो गांजा तस्करी के मामले में धमतरी पुलिस को बड़ी न्यायिक सफलता मिली है। न्यायालय ने मामले में दोषी पाए गए दो तस्करों को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास और 1-1 लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस की वैज्ञानिक विवेचना और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला आया है। पुलिस के अनुसार, 9 जनवरी 2024 को थाना बोराई पुलिस ने बैरियर नाका पर वाहन जांच के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही कार (MP-20-FA-2513) को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर कार की डिक्की और…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में फर्जी निकाह रोकने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने नए नियम बनाए हैं. गैर मुस्लिम महिला से निकाह के लिए अब वक्फ बोर्ड से रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है. वहीं बिना अनुमति निकाह पढ़ाने वाले मौलाना पर कार्रवाई हो सकती है. वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा, नए नियम के तहत अब वक्फ बोर्ड से रजिस्टर्ड मौलाना ही निकाह करा पाएंगे. अगर कोई मुस्लिम युवक या युवती किसी गैर-मुस्लिम से निकाह करना चाहता है तो पहले वक्फ बोर्ड से रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा. जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी, 11 मजदूर…
Rajasthan News: राजधानी जयपुर में सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बजाज नगर स्थित फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (FTI) परिसर में निर्माणाधीन इमारत की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय कई मजदूर छत पर काम कर रहे थे, जो मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालकर सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। Ketan Agarwal Murder Case: क्या सिया और चेतन ने छिपकर की…
Ketan Agarwal murder case: पुणे के लोहागढ़ केतन अग्रवाल केस में नया खुलासा हुआ है. सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सिया और चेतन चार महीने पहले ही गुपचुप शादी कर चुके थे.आरोपियों के मोबाइल फोन की व्हाट्सऐप चैट खंगालने पर मिले सबूतों के आधार पर ये बड़ा दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि केतन से सगाई के बाद ये सीक्रेट शादी हुई थी. इस मामले में 16 जुलाई को पुणे कोर्ट में आरोपियों को पेश किया जाएगा, तब पुलिस तमाम तबूतों को अदालत के सामने रखेगी. सूत्रों के मुताबिक- पुणे पुलिस उन दावों की जांच कर…
नई दिल्ली : यमुना नदी से सटे फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश के गांवों के बीच आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लोक निर्माण विभाग (PWD) अरूवा गांव के पास यमुना नदी पर पोंटून पुल (pontoon bridge) का निर्माण करेगा। पुल बनने से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क बेहतर होगा और दोनों राज्यों के लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना पर अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है। विभाग ने पुल का निर्माण 2 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस परियोजना पर करीब 24 लाख…
