Author: Adarsh Loktantra News

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज जारी है। अब तक तीन मैच हो चुके हैं, जिसमें से दो मैच जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज में निर्णायक बढ़त बना ली है। अब चौथे मैच की बारी है। जो काफी अहम होने वाला है। इस बीच आज का मैच कितने बजे से शुरू होगा, ये जान लीजिए। कहीं ऐसा ना हो कि समय पता ना होने के कारण आपका मैच छूट जाए। CG EV Charging Stations: इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ में 200 से अधिक EV चार्जिंग स्टेशन खोलने की योजना; सरकार…

Read More

CG EV Charging Stations: प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के उपयोग को बढ़ावा देने और उनके लिए चार्जिंग करने विभिन्न स्थानों में 200 से ज्यादा स्टेशन खुलेंगे। इसके लिए नियमानुसार चार्जिग स्टेशन खोलने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। ईवी पॉलिसी को लेकर बुधवार को परिवहन सचिव एस प्रकाश की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बैठक में भारत सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने पर उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं उसके क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही छत्तीसगढ़ की ईवी पॉलिसी के तहत नागरिकों एवं निवेशकों को उपलब्ध…

Read More

Gold Silver Price Today, 9 July 2026: सोने और चांदी की कीमत में आज लगातार चौथे दिन गिरावट आई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि ईरान के साथ अंतरिम समझौता खत्म हो गया है। इससे पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इससे महंगाई और ब्याज दरों को लेकर निवेशकों की चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं। इसका असर सोने-चांदी की कीमत पर देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स में आज लगातार चौथे दिन सोने और चांदी में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। 10 साल बाद कर्मचारियों को मिला प्रमोशन…

Read More

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दस साल से अपेक्षित बड़ी सौगात दी है। उन्होंने एक दशक बाद पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया शुरू होने पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने सीएम डॉ. यादव का स्वागत किया। इस बीच कर्मचारियों ने यह भी मांग कर दी कि जिन विभागों में यह प्रक्रिया शुरू नहीं है, वहां भी जल्द शुरू की जाए। इस पर सीएम डॉ. यादव ने उन्हें आश्वासन दिया कि जो भी अधिकारी-कर्मचारी पदोन्नति का पात्र होगा, उसे वह दी जाएगी। सरकार की इस पहल से लाखों कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा। Raja Raghuvanshi Murder…

Read More

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय के चर्चित हनीमून मर्डर केस में आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल कर खुद को बेगुनाह बताया है. सोनम ने अदालत से कहा है कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है और उसके खिलाफ अभियोजन का पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है. ऐसे में केवल आरोपों के आधार पर उसे दोषी नहीं माना जा सकता. इस मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. मेघालय सरकार ने उसकी जमानत रद्द करने की मांग की है. दुश्मन पर सटीक प्रहार की तैयारी, DRDO ने लंबी दूरी के…

Read More

नई दिल्लीः डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइज़ेशन (DRDO) ने बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR) का सफल फ़्लाइट टेस्ट किया। इसकी जानकारी देते हुए रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कि रॉकेट का टेस्ट ज़रूरत के हिसाब से तय 60 किलोमीटर की कम से कम रेंज के लिए किया गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रॉकेट ने उड़ान के दौरान सभी तय किए गए मैन्यूवर (गतिविधियां) दिखाए और ठीक वैसे ही टारगेट पर निशाना साधा जैसा अनुमान लगाया गया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पनीका के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ और…

Read More

रायपुर : 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन (CGPRA) की ओर से 11 जुलाई से माना कैंप शूटिंग रेंज में होगा. राज्य शूटिंग मीट में 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर राइफल एवं पिस्टल स्पर्धाएँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें प्रदेशभर के निशानेबाज विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे. दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी; UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी यह प्रतियोगिता पहले 8 जुलाई से प्रस्तावित थी, लेकिन क्षेत्र में भारी वर्षा और मौजूदा मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए स्थगित करते हुए नई तारीख तय की गई है,…

Read More

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी 9 जुलाई को देश के कई राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR से लेकर महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश तक, मूसलाधार बारिश के चलते जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो गई हैं। महाराष्ट्र में मॉनसून के कारण नदियां उफान पर हैं और कई जगहों पर इमारतें ढहने व अचानक बाढ़ की खबरें हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से अब तक राज्य…

Read More

CG Mausam Today: छत्तीसगढ़ का  मौसम इन दिनों बदला-बदला सा है। कहीं बारिश हो रही है, तो कहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 4 दिन पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक से दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा?  CGPSC का बड़ा बदलाव! उम्मीदवारों की राय से तैयार होगा नया मेन्स सिलेबस, ऐसे भेजें अपने सुझाव इन जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (Mains) के सिलेबस में बदलाव की तैयारी कर रहा है। परीक्षा को अधिक पारदर्शी और अभ्यर्थी-अनुकूल बनाने के लिए आयोग ने उम्मीदवारों से सुझाव मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर अपने सुझाव भेज सकते हैं। पहले से पंजीकृत उम्मीदवार अपनी मौजूदा यूजर आईडी से लॉगिन कर सुझाव दर्ज कर सकेंगे। आयोग के अनुसार, प्राप्त सुझावों के आधार पर सिलेबस की समीक्षा की जाएगी। हालांकि, प्रस्तावित बदलाव का असर वर्तमान भर्ती प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा और मौजूदा परीक्षा पुराने सिलेबस के अनुसार ही होगी। ईरान पर हमले…

Read More