Horoscope 12 July 2026: आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार के इस विशेष दिन ग्रहों की चाल हर राशि पर अलग-अलग असर डालती नजर आ रही है। आज रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है, जिसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में और सूर्य मिथुन राशि में विराजमान होने से यह ग्रह-संयोग कुछ जातकों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में प्रगति और रिश्तों में मिठास लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों को सेहत और पारिवारिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं…
Author: Adarsh Loktantra News
Vietnam Boat Accident: वियतनाम से भारतीय पर्यटकों को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। शनिवार को फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव एजेंसियों ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। भारत के दूतावास ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह हादसा वियतनाम के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के नजदीक हुआ। नाव में कई भारतीय पर्यटक सवार थे। हालांकि अभी तक यात्रियों…
बीजापुर : सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। प्राप्त सूचना के आधार पर कमांडेंट-199 वाहिनी आनंद कुमार के कुशल मार्गदर्शन व कुमार नीरज, द्वितीय कमान अधिकारी की देखरेख में बी/199 कंपनी एवं यंग प्लाटुन राजीव कुमार, कंपनी कमांडर के नेतृत्व में, एफ/199 कंपनी निरीरक्ष के.बी पाण्डा के नेतृत्व में में पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। जिसके दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया 8 डंप बरामद किया गया। रात…
रायगढ़ : जिले में हाथियों के गढ़ माने जाने वाले धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में हाथी और मानव के बीच द्वंद सामने आया है. कापू वन परिक्षेत्र के तालगांव बस्ती में घुसकर हाथी ने जमकर उतपात मचाया है. इस दौरान जान बचाकर भाग रही महिला पर हाथी ने हमला कर दिया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मृतिका की पहचान तालगांव निवासी शकुंतला बाई के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, हाथी शनिवार तड़के करीब 4 बजे बस्ती में घुसा. इसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. RPF जवान की बहादुरी का वीडियो वायरल, चलती ट्रेन से गिरने…
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक यात्री की जान बाल-बाल बच गई। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगा। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान ने बिना समय गंवाए दौड़कर यात्री को सुरक्षित बाहर खींच लिया। जवान की बहादुरी और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल के इस सराहनीय कार्य की खूब प्रशंसा हो रही है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने…
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बार फिर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर 50 से अधिक युवकों ने पंप हाउस कॉलोनी पहुंचकर एक युवक और उसके साथियों के साथ मारपीट की। घटना में एक युवती के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, 15 ब्लॉक और पंप हाउस कॉलोनी के युवकों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। Mahtari Vandan Yojana 29th Kist: CM विष्णुदेव साय ने जारी की 29वीं…
Mahtari Vandan Yojana 29th Kist: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त जारी करते हुए प्रदेश की 66 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 626.25 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की आर्थिक…
धरसीवां : राजधानी रायपुर के धरसीवां के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर की प्राचीन बावड़ी में आज एक बड़ा हादसा हुआ है, यहां बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक, प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर के परिसर में ही यह प्राचीन बावड़ी है। बच्चे इस परिसर में खेलने आते थे। रोजाना की तरह खेलने आए बच्चों में से साक्षी साहू पिता योगेश साहू उम्र 7 वर्ष और श्रवण धीवर पिता भूपेंद्र धीवर उम्र…
दिल्ली में अवैध भूजल दोहन पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार नई बोरवेल पॉलिसी (Borewell Policy) लाने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत राजधानी में मौजूद सभी घरेलू और व्यावसायिक बोरवेल पर वाटर मीटर (Water Meater) लगाना अनिवार्य किया जाएगा, ताकि भूजल के उपयोग की सटीक निगरानी की जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, नई पॉलिसी का उद्देश्य भूजल के अनियंत्रित और अवैध दोहन को रोकना, जल संसाधनों का संरक्षण करना और राजधानी में भूजल प्रबंधन को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है। वाटर…
Shraddha Walkar Case: श्रद्धा वालकर मर्डर केस का आरोपी आफताब पूनावाला जेल में सोशियोलॉजी की पढ़ाई कर रहा है. जिसकी परीक्षा के लिए कोर्ट की सुनवाई टल गई है. आफताब ने प्रेमिका श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए थे, श्रद्धा के शव के कुछ हिस्से उसके घर से फ्रीज से भी मिले थे. जब यह मामला सामने आया था, तब कई दिनों तक सुर्खियों में बना रहा. श्रद्धा के साथ जिस तरह की बर्बरता बरती गई, उसे जानकर हर कोई आरोपी आफताब से नफरत करने लगे. अभी यह मामला कोर्ट में चल रहा है, आरोपी जेल में…
