दुर्ग : कुम्हारी के समीप नेशनल हाइवे 53 पर सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से तेज रफ्तार स्कूटी जा टकराई, जिसमें स्कूटी सवार दो महिला और दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक बच्चा घायल हुआ है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भिलाई-3 निवासी अमृत निर्मलकर (28 वर्ष) स्कूटी चला रही थीं. उनके साथ कुल पाँच लोग बसंत विहार, रायपुर स्थित अपने मामा के घर जाने के लिए निकले थे. रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ऑक्सीजन सिलेंडर लोड ट्रैक्टर क्रमांक CG 07 NA 0930 के पीछे स्कूटी टकरा गई. सोनम वांगचुक…
Author: Adarsh Loktantra News
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है. आज उनके आमरण अनशन का 19वां दिन है. लगातार बिगड़ती वांगचुक की सेहत को लेकर लगातार फिक्र की जा रही है. इस बीच सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में भी सुनवाई हुई. इस दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि जिंदगी कीमती है. हाई कोर्ट ने कहा कि सरकारी डॉक्टर को वांगचुक की नियमित जांच करनी चाहिए. दरअसल सोनम वांगचुक को जबरदस्ती खाना खिलाने की मांग वाली PIL पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें दिल्ली…
म्यांमार के तट के पास बंगाल की खाड़ी में रोहिंग्या शरणार्थियों को ले जा रही दो नावें बंगाल की खाड़ी में पलट गईं, जिसके बाद 500 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है. इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉ माइग्रेशन और यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ़्यूजीज के बयान के मुताबिक, शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि जून के आखिर में म्यांमार के पश्चिमी राज्य रखाइन से दो नावें निकली थीं. इन नावों में ज्यादातर रोहिंग्या यात्री सवार थे और कुछ ऐसे लोग भी शामिल थे जो बांग्लादेश में मौजूद रिफ्यूजी कैंपों से आए थे. एजेंसियों ने एक संयुक्त बयान में…
Ketan Agarwal Case: महराष्ट्र के पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड काफी दिनों तक चर्चा में रहा था। केतन की शादी सिया गोयल से होने वाली थी लेकिन शादी से पहले उसकी मौत हो गई। केतन की हत्या का आरोप उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर लगा है। पुलिस ने हत्या के आरोप में सिया गोयल और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर इस पूरी घटना के बीच अब सिया गोयल के परिवार के लिए भी बड़ी मुश्किल सामने आ गई है। जानकारी के अनुसार, सिया गोयल के परिवार को दुकान में कारोबार…
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम से जुड़ा एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. राजनगर थाना क्षेत्र में हुए विवाद और कथित फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है. उन पर एक युवक को गोली मारने का आरोप है. जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शालिग्राम गर्ग समेत अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया. कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है. मामले को लेकर क्षेत्र में पुलिस सतर्क…
अमेरिका के यूटा स्टेट में एक शॉपिंग मॉल के भीतर भारतीय मूल के युवक पर जानलेवा हमला हुआ। जानकारी के मुताबिक एक मुस्लिम युवक पर कथित तौर पर धर्म पूछने के बाद जानलेवा हमला किया गया। पुलिस के मुताबिकआरोपी ने पहले युवक से पूछा, “क्या तुम मुस्लिम हो?” और उसके जवाब के बाद उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक को करीब 15 बार चाकू मारा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की कोशिश और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित भारतीय युवक सुहैल यूटा के एक शॉपिंग…
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को हुए 2 अलग-अलग आतंकी हमलों में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, एक हमला लोअर दीर जिले में पुलिस काफिले पर किया गया, जबकि दूसरा हमला बन्नू जिले के मिरयान पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर किया गया। दोनों घटनाओं के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पहली घटना लोअर दीर जिले में हुई, जहां आतंकियों ने पुलिस के एक काफिले पर हैंड ग्रेनेड और ऑटोमैटिक हथियारों से हमला कर दिया। FIFA World Cup…
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की टीम के बीच में खेला जाएगा। स्पेन ने जहां फ्रांस के खिलाफ पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर खिताबी मैच में अपनी जगह को पक्का किया। वहीं अर्जेंटीना की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को आखिरी समय में दो गोल करने के साथ 2-1 के अंतर से जीत हासिल की और फाइनल में लगातार दूसरी बार अपनी जगह को पक्का कर लिया। इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी काफी जोश में नजर आए इसी दौरान…
IND vs ENG ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज इस वक्त खेली जा रही है। इसका दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। भारतीय टीम पहला मुकाबला जीत चुकी है और अब उसकी नजर अगला मैच भी अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा करने की होगी। इस बीच अभी से ये जरूर जान लीजिए कि आज का मैच कितने बजे शुरू होगा। पहले मैच से आज के मैच का वक्त बदला हुआ है, जो आपको पता होना चाहिए। राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सीमा क्षेत्र से हटेंगे अवैध धार्मिक निर्माण, सुरक्षा से…
राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर पीठ के न्यायाधीश जस्टिस समीर जैन ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट बने धार्मिक स्थलों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। बता दें कि सीमावर्ती क्षेत्रों में बिना सक्षम अनुमति के बने धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए प्रशासन ने नोटिस जारी किए थे। इन नोटिसों को विभिन्न याचिकाओं के जरिए हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी। सोमवार को हाई कोर्ट ने इन याचिकाओं को खारिज कर दिया है। मुंगेली पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: 71.5 किलो गांजा समेत ब्राउन शुगर, अफीम और चरस आग में जलाकर किया नष्ट क्या है पूरा मामला?…
