18 July Ka Rashifal: 18 जुलाई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है ? आज का दिन आपके जीवन में क्या बदलाव और अवसर लेकर आएगा ? ग्रह-नक्षत्रों की चाल का आपकी नौकरी, कारोबार, जीवन, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा ? आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। संतोषी नगर ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा: दो हिस्सों में टूटा ट्रक, पलटने से लगा भीषण जाम मेष राशि आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और नए उत्साह से भरपूर रहेगा। ससुराल पक्ष से किसी प्रिय व्यक्ति का आगमन रिश्तों में और मिठास…
Author: Adarsh Loktantra News
रायपुर : राजधानी रायपुर के संतोषी नगर ओवरब्रिज पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के दो हिस्से हो गए और उसका मलबा सड़क पर दूर तक फैल गया। रामगोपाल अग्रवाल की बढ़ी पुलिस रिमांड, EOW अब 22 जुलाई तक करेगी शराब-कोयला घोटाले में पूछताछ हादसे के बाद ओवरब्रिज पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर ट्रक के टूटे हिस्से और बिखरे सामान के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और यातायात विभाग की…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड बढ़ा दी गई है। अदालत ने उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब रामगोपाल अग्रवाल 22 जुलाई तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की हिरासत में रहेंगे। महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की कार्रवाई तेज, टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से फिर हुई पूछताछ रामगोपाल अग्रवाल के बचाव पक्ष के वकील फैसल रिजवी ने रिमांड बढ़ाए जाने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि EOW ने पूछताछ के लिए अदालत से 5 दिन की अतिरिक्त रिमांड…
रायपुर : महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और टीवी प्रेजेंटर शेफाली बग्गा शुक्रवार को दोबारा रायपुर के ईडी दफ्तर पहुंची. जहां ऐप के प्रमोशन में संलिप्तता को लेकर जांच अधिकारी आज फिर सवाल-जवाब कर रहे हैं. गुरुवार को भी ईडी ने शेफाली से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की थी. बताया जा रहा है कि ईडी जांच में डिजिटल साक्ष्यों में शेफाली बग्गा की कथित भूमिका सामने आने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया गया है. वहीं बेटिंग ऐप के कुछ प्रमोशनल वीडियो, इंटरनेट मीडिया पोस्ट और डिजिटल सामग्री भी सामने आए हैं. CG CRIME : कलयुगी बेटे की…
बिलासपुर : जो बेटा पिता के बुढ़ापे का सहारा बनता उसी ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव (गिरजाबंद) में बीती रात हुई। नशे में धुत एक युवक ने अपने लकवाग्रस्त और बिस्तर पर पड़े 65 वर्षीय पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पिता की हत्या के बाद वह अपनी मां को भी मारने के इरादे से बहन के घर पहुंच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।…
रायगढ़ : शहर के पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के सामने आज नामी बदमाश चाहत शुक्ला ने जमकर हंगामा किया। उसने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। हंगामे के कुछ ही देर बाद कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शहर में उसका पैदल मार्च निकालते हुए न्यायालय में पेश किया। छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा; सभी कलेक्टरों को जारी हुए दिशा-निर्देश थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप एसपी कार्यालय के सामने हंगामा करते हुए चाहत शुक्ला ने आरोप लगाया कि सिटी…
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 को पूरे प्रदेश में गरिमामय, भव्य और प्रेरणादायी ढंग से मनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस विशेष होने जा रहा है, क्योंकि इस मौके पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक उत्सव भी मनाया जाएगा। शासन द्वारा सभी जिलों के कलेक्टरों और विभागीय प्रमुखों को आयोजनों की समुचित निगरानी के कड़े निर्देश दिए गए हैं। राजधानी रायपुर के स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य राज्य स्तरीय समारोह 15 अगस्त की प्रातः 9:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह में…
Amit Baghel News: छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में SC ने बघेल को जमानत दे दी है। सह-आरोपी अजय यादव और दिनेश वर्मा को भी राहत मिली है। इससे पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा खंडित होने के दौरान सिंधी समाज के आराध्य के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाले मामले में भी अमित बघेल को जमानत मिल चुकी है। ऐसे में अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। अमित बघेल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पी बी सुरेश और अधिवक्ता…
बिलासपुर : न्यायधानी में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, जहां रातभर हुई बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। शहर की सड़कें, निचली बस्ती और कॉलोनियां तालाब बन गई। कई घर तो टापू में तब्दील हो गए, जिसके कारण लोग घर तक छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। अमेरिका के हमले के बाद भड़का मध्य पूर्व, ईरान के जवाबी वार से बहरीन, कुवैत और जॉर्डन दहले बिलासपुर-दोमहानी में बाढ़ का कहर देखने को मिला है, जहां 10 से अधिक मकान टापू बन गए और रातभर बाढ़ के पानी में कई परिवार फंसे…
दुबई: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। अमेरिका ने ईरान के कई नए इलाकों में हवाई हमले किए, जबकि जवाबी कार्रवाई में ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन की ओर मिसाइल और ड्रोन दागे। बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं, इसलिए इन हमलों को क्षेत्रीय तनाव में बड़ी बढ़ोतरी माना जा रहा है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, दक्षिणी होरमोज़गान प्रांत में पुलों को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी हवाई हमलों में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई। ट्रंप की हत्या पर 10 मिलियन…
