बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मोटर दुर्घटना मुआवजा मामलों में स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड में दर्ज आयु को अंतिम और निर्णायक प्रमाण नहीं माना जा सकता। अदालत ने कहा कि दावा अधिकरण को किसी दावेदार की उम्र तय करते समय केवल आधार कार्ड पर निर्भर रहने के बजाय उपलब्ध सभी दस्तावेजी और चिकित्सीय साक्ष्यों का समग्र मूल्यांकन करना चाहिए। आरक्षक लिकेश पटेल मौत मामला फिर चर्चा में, कारण स्पष्ट नहीं होने पर एसपी ने तलब की विस्तृत रिपोर्ट न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत ने तीन आपस में जुड़े मोटर दुर्घटना मुआवजा अपीलों पर एक साथ फैसला सुनाते हुए यह…
Author: Adarsh Loktantra News
बालोद : जिले में सात महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई आरक्षक लिकेश पटेल की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। घटना के लंबे समय बाद भी मौत के कारणों का खुलासा नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बालोद से विस्तृत प्रतिवेदन तलब किया है। राजस्थान में Chandipura Virus का खतरा? संदिग्ध संक्रमण से 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मिली जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकापार के पास एक खेत में आरक्षक लिकेश पटेल का…
Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में Chandipura Virus (CHPV) के संदिग्ध संक्रमण से 6 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बच्ची का इलाज गुजरात के हिम्मतनगर सरकारी अस्पताल में चल रहा था, जहां 15 जुलाई को उसकी मौत हो गई। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संक्रमण की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। मामले की जानकारी गुजरात सरकार ने राजस्थान स्वास्थ्य विभाग को दी। इसके बाद जयपुर मुख्यालय के निर्देश पर डूंगरपुर प्रशासन ने प्रभावित गांव में एहतियाती कार्रवाई शुरू कर दी। कोरबा में जुड़वा नवजातों में एक की मौत,…
कोरबा : आयुष्मान चिकित्सालय शारदा विहार में जन्मे जुड़वा बच्चों में से एक नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चे को समय पर उचित इलाज के लिए रेफर नहीं किया गया, जिसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। परशुराम नगर दादर निवासी शशिकांत ओझा की पत्नी ने 17 जुलाई को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। शादी के लगभग 16 साल बाद घर में बच्चों के आने से परिवार में खुशी का माहौल था। 1000…
रायपुर : करीब एक हजार करोड़ रुपये की कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में कोलकाता पुलिस ने रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले डेढ़ से दो वर्षों से फरार थे। इस दौरान मध्यप्रदेश पुलिस भी उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। जानकारी के अनुसार, महेंद्र गोयनका पहले मध्यप्रदेश के विधायक संजय पाठक के परिवार से जुड़ी कंपनी यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधकीय जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जांच एजेंसियों का आरोप है कि कंपनी में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुईं और बेची जा चुकी संपत्तियों…
CG Crime: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पहले सोशल मीडिया के जरिए युवती को अपने जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को महाराष्ट्र से धर दबोचा है। सोनम वांगचुक की सेहत पर बढ़ी चिंता, सफदरजंग अस्पताल से शिफ्ट करने पर जान का खतरा: सूत्र यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार,…
नई दिल्ली: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को लेकर नया अपडेट सामने आया है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अगर सोनम वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से कहीं और ले जाया जाता है, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है. सूत्रों ने दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी पत्नी की उस अपील से असहमति जताई है, जिसमें उन्हें किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जाने की इजाजत मांगी गई थी. दिल्ली में राशन कार्ड होगा हाईटेक! QR कोड स्कैन और फेस रिकग्निशन से मिलेगा गेहूं-चावल, घर बैठे मिलेगी पूरी जानकारी शिक्षा में सुधार की मांग को लेकर तीन हफ्ते की भूख हड़ताल के…
दिल्ली सरकार PDS यानी राशन वितरण की व्यवस्था को पूरी तरह से हाईटेक और पारदर्शी बनाने की तैयारी में है. सरकार जल्द ही पूरे शहर में ‘स्मार्ट-PDS’ (Smart-PDS) प्रोजेक्ट को लागू करने जा रही है. इस नए सिस्टम के आने से राशन कार्ड से जुड़ी तमाम सेवाएं और अनाज का वितरण पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा, जिससे राशन की कालाबाजारी और धांधली पर लगाम लगेगी. इस नए डिजिटल बदलाव के तहत अब राशन कार्ड धारकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और राशन वितरण की लाइव ट्रैकिंग संभव हो सकेगी. छत्तीसगढ़ में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर…
कांकेर : कांकेर जिले में धर्मांतरित व्यक्तियों के शव दफन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाटकोंगेरा गांव के बाद अब ढेकुना गांव के ग्रामीणों ने धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाए जाने का विरोध शुरू कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि शव को वापस निकालकर गांव से बाहर ईसाई धर्म के कब्रिस्तान में दफन किया जाए. मामले में कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन भी सौंपा गया है. जानकारी के अनुसार, हाटकोंगेरा, ढेकुना और नारा गांव की सीमाएं आपस में जुड़ी हुई हैं. हाल ही में हाटकोंगेरा के धर्मांतरित व्यक्ति की मृत्यु के बाद परिजनों…
जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हुए भीषण ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद अमेरिका भड़क उठा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के खिलाफ एक बड़ा और आक्रामक सैन्य अभियान शुरू कर दिया है. अमेरिकी हमलों से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं दुनिया भर में रह रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस पूरे तनाव की शुरुआत जॉर्डन में मौजूद एक अमेरिकी सैन्य बेस पर हुए हमले से हुई. अमेरिकी सेना ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि ईरान की तरफ से…
