ब्यूनस आयर्सः भारत और अर्जेंटीना की दोस्ती 57 साल बाद नए मुकाम पर पहुंच रही है। भारत के किसी प्रधानमंत्री ने 57 साल बाद अर्जेंटीना का दौरा किया। जब पीएम मोदी ब्यूनस आयर्स पहुंचे तो वहां के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने उनका शानदार स्वागत किया। मिलेई ने पीएम मोदी को गले लगाया और स्टेट वेलकम किया। इस दौरान भारत और अर्जेंटीना ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। इसके तहत कई नए क्षेत्रों में समझौते हुए। इससे दोनों देशों के रिश्तों को एक नया आयाम मिल गया। अर्जेंटीना कई क्षेत्रों में भारत…
Author: Adarsh Loktantra News
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने दोनों पारियों में शतक लगाया। दोनों पारियों में शतक लगाकर उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट प्लेयर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर शुभमन गिल को उनके इस ऐतिहासिक पारी के लिए बधाई दी। विराट ने गिल के लिए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। विराट कोहली ने शुभमन गिल की तारीफ में कह दी बड़ी बात शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट की जब…
आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आज है। हर साल इस तिथि पर देवशयनी एकादशी मनाई जाती है। लाखों लोग इस तिथि पर व्रत-पूजन करते हैं। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ और व्रत करने से व्यक्ति से सभी काम सफल होते हैं। इसके बाद अगले 4 माह तक सभी शुभ कामों पर रोक लग जाती है इसे चातुर्मास भी कहते हैं, यानी विवाह, मुंडन, हवन, यज्ञ और तप जैसे सभी मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। क्यों नहीं करने चाहिए शुभ कार्य? देवशयनी एकादशी के बाद से भगवान विष्णु 4 माह के लिए योग निद्रा में चले जाते है।…
रायपुर : पंडरिया कार्यक्रम में CM विष्णुदेव साय वर्चुअली जुड़े साथ में रायपुर सीएम निवास से रमन सिंह और विजय शर्मा भी मौजूद रहे. बता दें कि सीएम साय महतारी अलंकरण सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही क्षेत्रवासियों को 72 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक की विकास सौगात दी. 61 विकास कार्यों के भूमिपूजन, लोकार्पण और कॉलेज छात्राओं के लिए 5 नि:शुल्क बसों के संचालन की शुरुआत की है.
कोलकाता लॉ कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इसके मुताबिक, 25 जून को वारदात के एक दिन बाद मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा ने अपने मेंटर्स से मदद मांगी थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार लोग मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा, छात्र जैब अहमद, प्रमीत मुखर्जी और 55 वर्षीय सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी शामिल हैं। ये सभी फिलहाल हिरासत में हैं। यह घटना कॉलेज कैंपस के अंदर हुई थी और पुलिस इसकी गहन जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मोनोजीत मिश्रा दक्षिण कोलकाता के कई…
रायपुर : नवा रायपुर से एक मारपीट का मामला सामने आया है। यहां तीन युवकों ने पड़ोसी से घर में घुसकर मारपीट की है। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला नवा रायपुर के राखी थाना क्षेत्र का है। यहां बिहार और झारसुगुड़ा के निवासी तीन युवकों ने पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट की। तीनों लड़कों ने शराब के नशे में जमकर हुड़दंग भी मचाया। युवकों ने पड़ोसी से गाली-गलौच करते हुए मारपीट की है। मारपीट की यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद…
अमेरिका के टेक्सास राज्य में शुक्रवार तड़के आई भीषण बाढ़ से मची भारी तबाही का दायरा बढ़ गया है। इस भयानक बाढ़ में हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 13 से 51 तक पहुंच गया है। इस आपदा से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र केर काउंटी रहा है। अकेले इसी क्षेत्र में ही 15 बच्चों सहित 43 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा आसपास के इलाकों में भी कई लोग मारे गए हैं। इस अचानक आई बाढ़ ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। 15 मिनट में 26 फुट बढ़ा ग्वाडालूप नदी का जलस्तर बारिश और बाढ़ से मची तबाही…
रायपुर : ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के मामलों में फरार चल रहे परदेशिया हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. न्यायलय ने दोनों आरोपियों की गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया गया है. न्यायालय ने दोनों आरोपियों को पुलिस जांच और पूछताछ के लिए उपस्थित होने के निर्देश भी दिए हैं. इस आदेश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और अब उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है. जानकारी के अनुसार, परदेशिया बदमाश वीरेन्द्र और रोहित तोमर, उनके रिश्तेदारों और…
आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि व रविवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 27 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 42 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज हरिशयनी एकादशी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप बिजनेस को…
रायपुर: जिले के न्यू राजेन्द्र नगर थाने में प्रधानमंत्री आवास योजना में फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को नगर निगम से जुड़ा बताकर 4 लोगों से 21.81 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने पीड़ित के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया है। पीड़ित प्रफुल्ल बंजारी ने बताया कि एन. जिल्लैया उर्फ एन जीतू ने से साल 2022 में उसकी मुलाकात हुई थी। उसने खुद को नगर निगम का अधिकारी बताया और अमलीडीह स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें मकान दिलाने के एवज में धीरे-धीरे…
