नई दिल्ली: वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि India में ईंधन की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कमी की आशंका नहीं है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट से बचें।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक देश में पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है और आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। तेल कंपनियों और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि आपूर्ति श्रृंखला सुचारू बनाए रखें, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
read also: पाकिस्तान-अफगानिस्तान रूट से बढ़ी ड्रग तस्करी, आतंकी फंडिंग को लेकर बढ़ी चिंता
सरकार ने कहा कि अफवाहों के कारण अनावश्यक खरीदारी से बाजार में अस्थायी दबाव बन सकता है। इसलिए नागरिकों से सामान्य तरीके से ईंधन खरीदने और भरोसा बनाए रखने की अपील की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत भंडार और निगरानी से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी हुई है।


