खाद्य उत्पाद क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली Adinath Agro ने बड़ा फैसला लेते हुए खुद को नए नाम ‘एडिनोवा’ के रूप में रीब्रांड किया है। कंपनी का कहना है कि यह बदलाव आधुनिक उपभोक्ताओं की पसंद, गुणवत्ता और ब्रांड की नई पहचान को ध्यान में रखते हुए किया गया है। एडिनोवा के जरिए कंपनी भरोसेमंद स्वाद और बेहतर गुणवत्ता के साथ बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है।
कंपनी प्रबंधन के मुताबिक, रीब्रांडिंग के साथ प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, पैकेजिंग और मार्केटिंग रणनीति में भी बदलाव किया जा रहा है। एडिनोवा का लक्ष्य देशभर में अपनी पहुंच बढ़ाना और बड़े ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देना है। कंपनी का दावा है कि गुणवत्ता, शुद्धता और ग्राहकों के भरोसे के दम पर वह तेजी से बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करेगी।
रीब्रांडिंग के इस कदम को खाद्य उद्योग में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि नए नाम और रणनीति के साथ एडिनोवा आने वाले समय में प्रतिस्पर्धी बाजार में अपनी अलग पहचान बना सकती है।


