अभनपुर : थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, नवापारा-अभनपुर मुख्य मार्ग स्थित बजरंगपुर टोल नाका के पास रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार मिनी हाइवा और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
नोएडा श्रमिक प्रदर्शन में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- यही है विकसित भारत का सच
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर वाहनों में ही फंस गए। सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।
आंबेडकर जयंती पर PM मोदी का आर्काइव पोस्ट, बोले- बाबा साहेब न होते तो मैं भी यहां नहीं होता
मृतकों की पहचान भागवत राम साहू (65) निवासी ग्राम पारागांव, सुमित यादव (19) निवासी ग्राम नवागांव (कुरूद, धमतरी) और दीपक पटेल (22) निवासी ग्राम कातलबोड़ (कुरूद, धमतरी) के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


