कोरबा : कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर में एक बार फिर सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली। अज्ञात भारी वाहन (संभावित ट्रक) ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और बाइक को लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।
ColdRif कफ सिरप केस : 20 बच्चों की मौत के बाद कंपनी मालिक रंगनाथन गिरफ्तार
इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार ओमप्रकाश गुप्ता (निवासी जटगा) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे एक अन्य युवक को मामूली चोटें आई हैं। यह दर्दनाक दुर्घटना लखनपुर के अभ्युदय पेट्रोल पंप के सामने हुई।
CG – झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में गहरा शोक
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। कटघोरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।


