भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद रवि किशन की बेटी Reeva’s किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां आजकल स्टार किड्स लग्जरी लाइफस्टाइल और मॉडर्न फैशन को शो-ऑफ करते हैं, वहीं रीवा अपने सिंपल और देसी स्टाइल से अलग पहचान बना रही हैं।
गणपति पूजा में दिखा देसी लुक
गणेश चतुर्थी के मौके पर Reeva’s ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वह ग्रे कलर के फुल स्लीव्स अनारकली कुर्ते और सिंपल प्लाजो में नजर आईं। ऑर्गेंजा दुपट्टे पर बने छोटे-छोटे सितारे उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे।
सादगी भरा स्टाइल
Reeva’s ने लुक को एक्स्ट्रा ड्रामा दिए बिना बेहद सिंपल रखा। उन्होंने सिर्फ हार्ट शेप डायमंड स्टड इयररिंग्स और रिंग्स पहनीं। कोई हैवी जूलरी या ओवर मेकअप नहीं, फिर भी उनकी खूबसूरती सब पर भारी पड़ी।
View this post on Instagram
ड्यूल शेड कुर्ता और प्रिंटेड दुपट्टा
दूसरे लुक में Reeva’s ब्राउन फुल स्लीव्स कुर्ते और ग्रीन प्लाजो में दिखीं। इस आउटफिट को उन्होंने ब्राउन-येलो प्रिंटेड दुपट्टे के साथ पेयर किया। दुपट्टे पर बने फ्लोरल पैटर्न और सेक्विन वर्क ने सिंपल ड्रेस को और एलीगेंट बना दिया।
सिंपल मेकअप और हेयरस्टाइल
Reeva’s ने अपने मेकअप को न्यूड और पिंकिश टोन में रखा, जो उनके फेस्टिव लुक के साथ परफेक्ट मैच कर रहा था। वहीं खुले बालों ने उनकी नेचुरल ब्यूटी को और निखारा।


