India में TikTok की वापसी (TikTok India comeback) को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि ऐप अब भी सरकारी स्तर पर बैन है और गूगल प्ले स्टोर व एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन कई यूजर्स इसकी वेबसाइट वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
2020 में डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा कारणों से भारत सरकार ने TikTok समेत कई चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया था। तब से लेकर अब तक TikTok की आधिकारिक वापसी भारत में नहीं हुई है। लेकिन हाल ही में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वे TikTok की वेबसाइट पर जाकर वीडियो देख पा रहे हैं।
App Ban, वेबसाइट काम कर रही!
टिकटॉक का मोबाइल ऐप भारत में अब भी डाउनलोड और उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसका वेब वर्जन (tiktok.com) कई जगहों पर खुल रहा है, जिससे लोग लॉगइन करके वीडियो देख और शेयर कर पा रहे हैं। हालांकि यह सभी यूजर्स के लिए नहीं है, बल्कि चुनिंदा लोग ही इसे इस्तेमाल कर पा रहे हैं।
वापसी की संभावना पर सवाल
अभी तक भारत सरकार या TikTok की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि प्लेटफॉर्म भारत में दोबारा लॉन्च होने वाला है। इसलिए फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि ऐप की कानूनी वापसी होगी या नहीं।
यूजर्स में उत्साह और कन्फ्यूजन
कुछ लोगों का मानना है कि यह TikTok की वापसी का संकेत हो सकता है, जबकि कई एक्सपर्ट इसे सिर्फ तकनीकी खामी मानते हैं। फिलहाल यूजर्स में इसको लेकर काफी उत्साह और सवाल दोनों ही देखने को मिल रहे हैं।
Read Also : DDA Apna Ghar Awaas Yojana: 25% तक की छूट पाने का आखिरी मौका, जल्द Close हो रही है डीडीए की योजना