केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रसिद्ध पैंगोंग झील के पास एक बाइक सवार अचानक से आई बाढ़ में बह गया। बाइकर के बाढ़ में बहने की घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका खतरनाक वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लगातार भारी बारिश और बादल फटने के बीच हुई है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से।
डॉ. रमन सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से की शिष्टाचार भेंट
सेना ने बचाई जान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ में बहे बाइक सवार को बाद में भारतीय सेना के जवानों ने बचा लिया। हालांकि, बाइक बाढ़ के पानी में बह गई। यह घटना इस क्षेत्र में अप्रत्याशित मौसम की स्थिति और अचानक आई बाढ़ से जुड़े खतरों को उजागर करती है। आपको बता दें कि अधिकारियों ने भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में आगे भी अचानक बाढ़ आने की संभावना को लेकर चेतावनी और सलाह जारी की है।