CSJMU Vacancy 2026: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर ने 18 पदों पर गैर-शिक्षण भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती में वरिष्ठ/कनिष्ठ सर्वर प्रशासक, तकनीकी सहायक और डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं। ये भर्तियां संविदा आधार पर की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकेंगे।
सड़क हादसे में दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, 3 साल के मासूम समेत युवक की मौत
क्या है योग्यता की शर्तें?
| पद | योग्यता |
|---|
| वरिष्ठ सर्वर प्रशासक | आईटी या संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री और डेटा सेंटर संचालन में कम से कम 4 वर्ष का अनुभव |
| जूनियर सर्वर प्रशासक | स्नातक या डिप्लोमा के साथ 2 वर्ष का संबंधित अनुभव |
| तकनीकी सहायक (मैकेनिकल) | मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा |
| डेटा एंट्री ऑपरेटर | किसी भी विषय में स्नातक, CCC/DCA प्रमाणपत्र और 2 वर्ष का अनुभव |
| कनिष्ठ स्थापना अधिकारी | किसी भी विषय में स्नातक (कम से कम 50% अंक) और 3 से 5 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव |
| एआई डेवलपर/एआई इम्प्लीमेंटेशन कोडर | BCA, B.Tech/BE (कंप्यूटर साइंस/आईटी) या समकक्ष डिग्री |
| फिजियोथेरेपी पुनर्वास समन्वयक | फिजियोथेरेपी में डिग्री और 15 वर्ष का अनुभव या संबंधित क्षेत्र में 20 वर्ष का अनुभव |
देखें आवेदन शुल्क