8 अगस्त को पेरू में एक लोकल फेस्टिवल में परफॉर्म करते समय सिंगर सोराया नीटो पर कांच की बोतल से हमला किया गया। यह घटना पेरू के अयाकुचो डिपार्टमेंट के हुआमांगा प्रोविंस के ओक्रोस डिस्ट्रिक्ट में स्थित चुम्बेस नाम की जगह पर हुई। बाद में हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिससे सिंगर के फॉलोअर्स में गुस्सा फैल गया। यह पहली बार नहीं, जब किसी सिंगर पर हमला किया गया हो। इसके पहले मशहूर बॉलीवुड और हरियाणा के सिंगर-रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर जानलेवा हमला हुआ था।
सिंगर सोराया नीटो पर लाइव शो में हमला
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भीड़ में से एक शख्स उन पर कांच की बोतल फेंकता है। बोतल फेंकने वाला व्यक्ति सिंगर से इसलिए नाराज था, क्योंकि नीटो का शो उम्मीद से ज्यादा देर तक चला। उसने सीधे स्टेज की तरफ कांच की बोतल फेंकी, जो सिंगर के चेहरे पर लगी और उन्हें कई चोटें आईं। इस हमले की वजह से नीटो के चेहरे पर कई छोटे-छोटे कट लग गए, बाईं पलक पर चोट का निशान बन गया, भौंह के आस-पास सूजन आ गई और निचले होंठ के नीचे एक गहरा जख्म हो गया, जिसके लिए टांके लगाने पड़े। चोट इतनी ज्यादा थी कि उनका चश्मा भी पूरी तरह टूट गया। अच्छी बात यह रही कि टूटे हुए लेंस से उनकी आंखों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
#Shocking | In #Peru, the folk performer Soraya Nieto canceled her concerts after being attacked with a glass bottle on stage. Authorities report that the perpetrator has been identified and is on the run from justice pic.twitter.com/YhIKshBQhT
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) August 15, 2026
सोराया नीटो का आई गंभीर चोट
‘एल हेराल्डो डी मेक्सिको’ की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘तुरंत ही, उस इलाके के कई लोग और दोस्त मेरी मदद के लिए दौड़े क्योंकि मेरा खून बह रहा था। मैं उनकी मदद और चिंता के लिए बहुत आभारी हूं।’ सिंगर ने इस बात पर भी निराशा जताई कि म्यूजिशियन और उसी जगह पर दूसरे स्टेज पर परफॉर्म कर रहे एक आर्टिस्ट ने उनकी कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि हमले के बाद भी वे बिना उनकी मदद के लिए आए अपनी परफॉर्मेंस जारी रखे हुए थे।
सोराया नीटो ने दर्ज की शिकायत
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि घटना के बाद सिंगर नीटो ने पुष्टि की कि वह अपनी चोटों की गंभीरता का पता लगाने के लिए फोरेंसिक मेडिकल जांच कराएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह शारीरिक हमले और चेहरे पर चोट के मामले में संबंधित अधिकारियों के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराने का प्लान बना रही हैं। नीटो ने अपने फॉलोअर्स को उनके सपोर्ट वाले मैसेज के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह उन्हें कानूनी कार्यवाही के बारे में अपडेट देती रहेंगी।



