ISRO Jobs 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख केंद्रों में से एक नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) ने रिसर्च साइंटिस्ट सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है. इसरो-एनआरएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 48 रिक्तियों को भरा जाना है. रिसर्च साइंटिस्ट के 14, प्रोजेक्ट एसोसिएट- I के 3, प्रोजेक्ट एसोसिएट-II के 2, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-बी के 8, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I के 2 और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के 19 पदों पर भर्ती की जानी है. इसरो के साथ जुड़कर जो युवा काम करना चाहते हैं, उनके लिए ये एक अच्छा मौका है. आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो गई है जो कि 21 अगस्त तय चलने वाली है. इच्छुक उम्मीदवार एनआरएससी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
5 दिन से लापता महिला का जंगल में मिला कंकाल, पेड़ से बंधी मिली साड़ी; पुलिस जांच में जुटी
कौन कर सकता है आवेदन
नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक, एमई/एमटेक, बीएससी, एमएससी/एमएससी टेक, ग्रजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, आदि डिग्री होनी चाहिए. आवेदन करने वाली की आयु 28 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
कैसे होगा चयन
स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है. स्क्रीनिंग और इंटरव्यू कब और कहां होगा. इसकी जानकारी जल्द ही जारी कर दी जाएगी.
CG News: टोटके से सोने की बाली खोजने वाली शिक्षिका पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड
कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी पद के अनुसार मिलेगी, जो कि 37,000 से 56,100 रुपये प्रति महीने के आसपास होगी. इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे. इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी हासिल करने के लिए इसरो-एनआरएससी की वेबसाइट पर जाकर भर्ती के नोटिफिकेशन को विस्तार से पढ़ लें और उसके बाद ही आवेदन करें.



