AAI Recruitment 2026: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण AAI ने मैनेजर एवं जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भर्ती का एलान कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 389 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार एएआई में बतौर मैनेजर एवं जूनियर एग्जीक्यूटिव या अन्य पदों पर नौकरी की तलाश कर रहे हैं। वे उम्मीदवार AAI की ऑफिश्यल वेबसाइट पर जाकर 08 अगस्त से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 07 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है।
कितनी मिलेगी सैलरी
मैनेजर ग्रुप-ए के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 60,000 रुपये से लेकर 180,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा, जूनियर एग्जीक्यूटिव ग्रुप-बी के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 40,000 रुपये से लेकर 140,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
आयु-सीमा
मैनेजर ग्रुप-ए के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष और एग्जीक्यूटिव ग्रुप-बी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर या अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार जिन्होंने AAI से एक साल की अप्रेंटिसशिप की है। उन उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।
तेज रफ्तार बनी मौत की वजह: पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत
इन 5 तरीकों से कर सकेंगे आवेदन
एएआई में विभिन्न पदों पर आवेदन 08 अगस्त से शुरू होने जा रहे हैं। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के 5 आसान स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें
- मांगी गई सभी डिटेल जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।






