Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक में ऑफिसर बनना चाहते हैं? तो आपके लिए सरकारी बैंक में भर्ती निकली है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने पिछले प्रोजेक्ट में खाली रह गए पदों को भरने के लिए नई रिक्रूटमेंट शुरू की है। ऐसे में जो अभ्यर्थी पहले अप्लाई नहीं कर पाए थे, वो अब इस नई भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। 11 जुलाई से ही एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थियों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर फॉर्म फीस के साथ अपना आवेदन सबमिट करना होगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा इस भर्ती के जरिए डाटा एनालिस्ट/डाटा साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट, एजाइल ट्रांसफॉर्मेशन एक्सपर्ट और बिजनेस फाइनेंस एनालिस्ट के लिए असिस्टेंट वाइस प्रेजिडेंट ऑफिसर के पदों को भरेगा। पोस्ट और जिम्मेदारी दोनों के लिहाज से पद ऊंचा है। जो कैंडिडेट्स करियर में ग्रोथ करना चाहते हैं, वो इस अवसर का फायदा उठा सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 के लिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन से पहले पोस्ट वाइज एलिजिबिलिटी जानना जरूरी है। शैक्षिक योग्यता और अनुभव दोनों क्वालिफिकेशन तय की गई हैं।
- असिस्टेंट वाइस प्रोसिडेंट II डाटा एनालिस्ट/डाटा साइंटिस्ट: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री। बीई/बीटेक/बीसीए/एमसीए/एमई/एमटेक (कंप्यूटर साइंस/आईटी/डाटा साइंस) या बैचलर/मास्टर्स स्टेटिक्स/मैथ/इकोनॉमिक्स/अन्य संबंधित फील्ड वालों को प्रेफरेंस दी जाएगी। इसके साथ कैंडिडेट्स के पास कम से कम 8 साल का अनुभव किसी लिमिटेड कंपनी में हो। जिसमें 5 साल का वर्क एक्सपीरियंस डाटा एनालिटिक्स/डाटा साइंस और संबंधित क्षेत्र में होना चाहिए।
- असिस्टेट वाइस प्रेसिडेंट II- प्रोजेक्ट मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट: बैचलर डिग्री हासिल की हो। इसमें भी बी.ई/बीटेक/ एमसीए/एमबीए/पीजीडीएम डिग्री डिप्लोमा वालों को प्रमुखता दी जाएगी। इस पद के लिए भी 8 साल का अनुभव होना चाहिए। जिसमें से 5 साल का वर्क एक्सपीरियंस प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में हासिल किया हो।
- असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट I- एजाइल ट्रांसफॉर्मेशन एक्सपर्ट: किसी भी विषय में बैचलर की डिग्री। इस पद पर भी बीई/बीटेक/एमई/एमटेक/बीसीए/एमसीए या कंप्यूटर एप्लिकेशन/कंप्यूटर साइंस और संबंधित फील्ड में किसी भी बैचलर/मास्टर्स डिग्री होल्डर को प्रेफरेंस दिया जाएगा। पढ़ाई के साथ अभ्यर्थी के पास 5 साल का वर्क एक्सपीरियंस एजाइल ट्रासफॉर्मेशन में होना चाहिए। यह किसी भी लिमिटेड कंपनी का मान्य होगा।
- असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट I-बिजनेस एनालिस्ट: बैचलर डिग्री किसी भी विषय में पूरी की हो। बिजनेस फाइनेंस/फाइनेंशियल प्लानिंग एंड एनालिस्ट/स्ट्रेटजिक फाइनेंस/इवैल्यूशन/इनवेस्टमेंट एनालिस्ट/डिवेस्टमेंट/मर्जर आदि फील्ड में 5 साल का अनुभव होना चाहिए। वर्क एक्सपीरियंस बीएफएसआई/कंसल्टिंग फर्म/मुचुअल फंड्स/कार्ड/पेमेंट बिजनेस या अन्य फाइनेंशियल सर्विसेज में हासिल करने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।
Bank of Baroda Bharti 2026 : लास्ट डेट
| बैंक | बैंक ऑफ बड़ौदा |
| पद | असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (कॉन्ट्रेक्चुअल) |
| वैकेंसी | 05 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bankofbaroda.bank.in |
| योग्यता | ग्रेजुएशन+5-8 साल का संबंधित क्षेत्र में अनुभव |
| उम्र | कम से कम 27- अधिकतम 40 वर्ष तक (पोस्ट वाइज) |
| सैलरी | जारी नहीं |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 31 जुलाई 2026 |
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ |
| अप्लाई करने का लिंक | BOB Vacancy 2026 Apply Online link |
| एप्लिकेशन फीस | जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी- 850/- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम/डीईएसएम और महिला-175/- |



