टोरंटो में एक स्ट्रीट फेस्टिवल में हुई शूटिंग में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है. कनाडाई शहर में पुलिस को शुरू में सेंट क्लेयर एवेन्यू पर पर एक एक्टिव शूटर की रिपोर्ट मिली. इस जगह पर साल्सा फेस्टिवल हो रहा था. पुलिस को गोली लगने से घायल छह लोग मिले. उन्होंने बताया कि दो लोगों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया था. पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है, लेकिन लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है. वारदात की जगह पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है.
दतिया में नरोत्तम मिश्रा समर्थकों पर बड़ा एक्शन, हिंसा मामले में 27 नेताओं पर FIR दर्ज
सीबीएस न्यूज के अनुसार, गोली चलाने वाले संदिग्ध को नहीं पकड़ा गया है. पुलिस को अब तक ये भी मालूम नहीं है कि गोली चलाने वाले कितने लोग शामिल थे. 11 और 12 जुलाई के बीच टोरंटो में सालाना साल्सा ऑन सेंट क्लेयर लैटिन फेस्टिवल होने वाला था. यह एक सालाना सेलिब्रेशन है जिसमें कई लाइव म्यूज़िक और डांस परफॉर्मेंस होते हैं.
ओंटारियो के प्रीमियर ने जताया दुख
ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने सोशल मीडिया पर शूटिंग पर को लेकर कहा, “मैं साल्सा ऑन सेंट क्लेयर फेस्टिवल में हुई बेमतलब की हिंसा से बहुत दुखी हूं, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और दूसरे घायल हो गए.”
प्रीमियर ने कहा, “मेरी दुआएं पीड़ितों, उनके परिवारों और हर उस व्यक्ति के साथ हैं जो इस घटना से प्रभावित हुआ है. ज़िम्मेदार व्यक्ति को पकड़ा जाना चाहिए, उसे सज़ा मिलनी चाहिए और उसे बाकी की जिंदगी जेल में बितानी चाहिए.”






