नई दिल्ली। मानसून के मौसम में बारिश के कारण तापमान भले ही कम हो जाता है, लेकिन इसकी वजह से हवा में नमी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में काफी लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि AC इस मौसम में किस तापमान पर चलाना सही रहेगा, ताकि रूम भी आरामदायक रहे और बिजली का बिल भी न बढ़े। वहीं, अगर आप भी बारिश के मौसम में AC का यूज कर रहे हैं, तो सही तापमान सेट करना बेहद जरूरी है। चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं…
मानसून में कितने टेम्प्रेचर पर चलाएं AC?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक मानसून के दौरान AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इस टेम्प्रेचर पर रूम आरामदायक बना रहता है और AC पर भी ज्यादा लोड नहीं पड़ता है। साथ ही इससे बिजली की खपत भी कम होती है। यानी इस मौसम में आपका बिजली बिल भी कंट्रोल रहेगा।
मानसून में सबसे बड़ी समस्या क्या?
हालांकि मानसून के दौरान सबसे बड़ी समस्या गर्मी की नहीं बल्कि नमी की होती है। इसलिए अगर आपके AC में Dry Mode का ऑप्शन मिल रहा है, तो उसका यूज करना ज्यादा बेहतर होगा। ये मोड रूम की एक्स्ट्रा नमी को कम कर देता है, जिससे चिपचिपाहट महसूस नहीं होती। साथ ही रूम ज्यादा आरामदायक लगता है। इतना ही नहीं इस मोड में रेगुलर Cooling Mode की तुलना में बिजली खर्च भी कम होता है।
टीम इंडिया को मिले नए हेड कोच! जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स के लिए VVS लक्ष्मण संभालेंगे कमान
AC के एयर फिल्टर की करें सफाई
मानसून के दौरान AC के एयर फिल्टर की भी रेगुलर सफाई करें। नमी की वजह से फिल्टर में धूल और फंगस जल्दी जमा हो सकती है। इसकी वजह से कूलिंग भी कम हो सकती है। साथ ही रूम की हवा की क्वालिटी भी खराब हो सकती है। इसके अलावा टाइम टाइम पर सर्विसिंग कराने से AC की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है।



