भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेल रही है। अब तक दो मैच हो गए हैं और आज तीसरा मुकाबला ट्रेंट ब्रिज में होना है। पांच मैचों की ये सीरीज खत्म होने के बाद तीन वनडे मैच खेलेगी और इसके बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी। इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया की कोचिंग का काम वीवीएस लक्ष्मण देखेंगे। वे एशियन गेम्स के दौरान भी ये जिम्मेदारी उठाते हुए नजर आएंगे।
दोस्ती की मिसाल: शराब दुकान के पास बेसुध मिले दोस्त को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचाया युवक
जिम्बाब्वे और एशियन गेम्स के लिए वीवीएस लक्ष्मण होंगे हेड कोच
टीम इंडिया इस वक्त लगातार मुकाबले खेल रही है। एक सीरीज के बाद दूसरी सीरीज शुरू हो जाती है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच खेलने के बाद इसी के खिलाफ तीन वनडे मैच भी खेलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। यानी बीच में बहुत ज्यादा दिन का गैप नहीं है। यही वजह है कि इस सीरीज के लिए वीवीएस लक्ष्मण को बीसीसीआई ने हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है।
इस वक्त सीओई के हेड हैं लक्ष्मण
वीवीएस लक्ष्मण इस वक्त सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी सीओई के हेड हैं और बीच बीच में टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी भी निभाते रहे हैं। खास बात ये भी है कि जिस वक्त एशियन गेम्स खेले जा रहे होंगे, उसी वक्त भारतीय टीम वेस्टइंडीज के भी खिलाफ सीरीज खेल रही होगी। यानी ये दोनों टूर्नामेंट करीब करीब साथ साथ हो रहे होंगे, इसलिए जहां एक ओर सीनियर टीम के साथ वेस्टइंडीज टूर पर गौतम गंभीर रहेंगे, वहीं एशियन गेम्स में वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के साथ जाएंगे। एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले टी20 फॉर्मेट यानी 20 ओवर के मैच होंगे।
हाई स्कूल में चौकीदार की संदिग्ध मौत से हड़कंप, फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस कर रही जांच
बॉलिंग कोच सुनील जोशी और बैटिंग कोच का काम कानितकर देखेंगे
जिम्बाब्वे टूर पर केवल लक्ष्मण ही नहीं, पूर्व स्पिन गेंदबाज सुनील जोशी गेंदबाजी कोच की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं ऋषिकेत कानितकर बैटिंग कोच का काम संभालेंगे। यही सिलसिला एशियन गेम्स में भी जारी रहेगा, जो इस बार जापाना में हो रहे हैं। देखना होगा कि जब लक्ष्मण टीम इंडिया के कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे तो टीम कैसा प्रदर्शन करती है। इससे पहले जब लक्ष्मण ने ये काम किया था, तब टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया था।






