CG News: कोंडागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया.
जानकारी के मुताबिक, नामांतरण (म्यूटेशन) संबंधी कार्य कराने के एवज में रीडर मुकेश रंगारी ने बारदा निवासी बिसुलाल नेताम से 70 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी. शिकायतकर्ता ने पहले दो किश्तों में 15 हजार और 20 हजार रुपए आरोपी को दे दिए थे.
रीडर मुकेश रंगारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
इसके बाद तीसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपए लेते समय ACB की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के बाद ACB ने मुकेश रंगारी को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है. ACB की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
खबर में अपडेट जारी है…






