कोरबा : कोरबा जिले के दर्री हसदेव डेम में युवती का शव देखे जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक नाम नंदनी मेहर पिता नरेश मेहर उम्र लगभग 30 वर्ष, नीलगिरि सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे निवासरत थी।
बताया जा रहा है कि वह पार्लर में काम सीखने जाती थी। घर वाले को सुबह पता चला कि घर में नहीं है। आस पास के लोगों के द्वारा पता चला कि डेम में युवती का शव मिला है। मौके पर दर्री थाना पुलिस की टीम पहुंची।
CG Monsoon 2026: छत्तीसगढ़ में मानसून होगा मेहरबान! 1 जुलाई से प्रदेशभर में झमाझम बारिश के आसार
परिजन भी सूचना पर पहुंचे और शव की पहचान की। घर वाले की उपस्थिति में युवती की शव को पंचनामा करके पोस्टमाडम के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।






