एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉकअप- सच या सजा’ का पहला एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुका है और पहले ही एपिसोड के साथ ये शो चर्चा में आ गया है। शो में दाखिल हुए तमाम कंटेस्टेंट्स ने अपने एक-एक राज से पर्दा उठाया। शो में गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया है, जिनसे उनके इंट्रोडक्शन के हिस्से के तौर परअपने बारे में एक ऐसा राज बताने को कहा गया जो किसी और कंटेस्टेंट को नहीं पता था। इसके बाद आकांक्षा ने जिस राज से पर्दा उठाया, उसने फराह खान और रितेश देशमुख सहित सबको हैरान कर दिया। आकांक्षा ने बताया कि वह और गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और इसी के साथ उन्होंने अपने तलाक की भी पुष्टि कर दी। अपने इसी खुलासे के बाद से आकांक्षा और गौरव खन्ना ट्रोल्स के निशाने पर हैं।
आकांक्षा चमोला का खुलासा
आकांक्षा चमोला का वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह बता रही हैं कि वह और गौरव एक साल से अलग रह रहे हैं। आकांक्षा कहती हैं- ‘तो मैं और गौरव डिवोर्स ले रहे हैं। हम एक साल से अलग रह रहे हैं और ये बात अब तक पब्लिक नहीं हुई थी। लेकिन, हां हम लंबे समय से इसके बारे में सोच रहे थे। हमारे बीच रिश्ते खराब नहीं हैं, हम अब भी एक-दूसरे से बात करते हैं, लेकिन हमें लगता है कि पार्टनर के तौर पर हम एक-दूसरे के लिए ठीक नहीं हैं। क्योंकि भविष्य को लेकर हम दोनों का नजरिया बेहद अलग है। हमारे बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है।’ अपने इस बयान के बाद आकांक्षा ट्रोल हो रही हैं। कई ने दावा किया कि शो के लिए वह लोगों के इमोशन्स के साथ खेल रही हैं।
ट्रोल हो रहीं आकांक्षा चमोला
आकांक्षा चमोला के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल्स उनके पीछे पड़ चुके हैं। कई ने दावा किया कि एक्ट्रेस सिर्फ और सिर्फ शो और पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रही हैं। वहीं कई ने उन पर फैंस के इमोशन्स से खेलने का आरोप लगाया, क्योंकि अब तक आकांक्षा और गौरव खन्ना अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ लवी-डवी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। यही नहीं बिग बॉस 19 के दौरान भी दोनों के बीच अच्छी केमेस्ट्री देखने को मिली थी। आकांक्षा के इस खुलासे पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘दोनों ने शो जीतने के लिए भारतीय दर्शकों के इमोशन्स के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि वह एक साल पहले अलग हो गए थे, तो बिग बॉस में जो इंटीमेट मोमेंट्स देखे को मिले वो झूठे थे।’
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल
आकांक्षा पर ट्रोल्स का हमला
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘आप आकांक्षा खन्ना क्यों हैं? अगर आप पिछले साल से साथ नहीं रह रहे थे…’ एक अन्य ने लिखा- ‘क्या बात है, थोड़े से फेम के लिए तलाक का इस्तेमाल कर लिया। ऐसे फेम लेकर कहीं नहीं पहुंचोगी।’ एक और लिखता है- ‘शो के लिए फैंस के इमोशन्स से खिलवाड़ कर रही हैं और कुछ नहीं।’ यही नहीं, आकांक्षा के खुलासे के बाद गौरव खन्ना भी जमकर ट्रोल हो रहे हैं। कई ने आरोप लगाया कि बिग बॉस के दौरान उन्होंने लगातार अपनी गुड बॉय वाली छवि बनाए रखने के लिए झूठ कहा तो वहीं कई ने आरोप लगाया कि पति-पत्नी दोनों लाइमलाइट के लिए अपने फैंस की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं।





