Avatar to Raja Shivaji Streaming Now: ओटीटी लवर्स तैयार हो जाइए क्योंकि जून के आखिरी सप्ताह में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त तड़का लगने वाला है. इस बार ओटीटी के मंच पर कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से लेकर एक्शन थ्रिलर तक की फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. अगर आप अपनी मनपसंद फिल्में सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, तो अब आप घर बैठे मोबाइल के माध्यम से इन्हें देख सकेंगे.
इन फिल्मों में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं, जो मनोरंजन के साथ-साथ एक्शन का जबरदस्त तड़का लगाएंगे. ओटीटी लवर्स के लिए यह सप्ताह बहुत ही यादगार रहने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सप्ताह ओटीटी पर कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं.
‘अवतार: फायर एंड ऐश’
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ फिल्म ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी, दर्शकों की तारीफ भी बटोरी थी. इस फिल्म में जैक सली और उसके परिवार की इमोशनल और एक्शन से भरपूर कहानी दिखाई गई है.

फिल्म के वीएफएक्स भी जबरदस्त हैं, जो दर्शकों को फिल्म देखने के लिए मजबूर करते हैं. यह फिल्म 24 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
ग्राम चिकित्सालय (सीजन 2)
ओटीटी पर एक बार फिर दिल को छू लेने वाली कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ की वापसी हो रही है. ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीज़न में डॉक्टर प्रभात की आगे की कहानी दिखाई जाएगी. इस बार वह गांव की राजनीति और अचानक आने वाली मुश्किलों का सामना करते हुए, गांव के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र को दोबारा चालू करने की कोशिश करेंगे.

इस शो में अमोल पाराशर, आकांक्षा रंजन कपूर, आनंदेश्वर द्विवेदी और विनय पाठक जैसे कलाकार अपने पुराने किरदारों में वापस लौट आए हैं. यह सीरीज़ 23 जून 2026 से प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.
‘परफेक्ट फैमिली’
परफेक्ट फैमिली (सीज़न 2)दिमाग को झकझोर देने वाली यह पारिवारिक ड्रामा सीरीज़ अपने दूसरे सीज़न के साथ लौट रही है. ‘परफेक्ट फैमिली’ के नए सीज़न में परिवार के आपसी मनमुटाव, दबे हुए राज़ और ग्रुप थेरेपी जैसे गंभीर विषयों को और करीब से दिखाया जाएगा.

इस शो में गुलशन देवैया, नेहा धूपिया, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा और प्रियंका ततारिया समेत कई बेहतरीन कलाकार लीड रोल में हैं. यह सीरीज़ 26 जून से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी.
राजा शिवाजी
सिनेमाघरों में बड़ी सफलता पाने के बाद रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इस हफ्ते ओटीटी पर आ रही है. यह फिल्म मराठा साम्राज्य को शुरू करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके युद्धों और उनके महान इतिहास को दिखाती है.

फिल्म में रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान और जेनेलिया देशमुख जैसे कई बड़े सितारे नज़र आएंगे. यह फिल्म 26 जून से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर उपलब्ध होगी.





