CG News: हाल फिलहाल के दिनों में अगर आप ट्रेन से यात्रा करने के प्लान बना रहे है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. दरअसल उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम किया जाएगा। इसी वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों को तय रूट की जगह बदले हुए मार्ग से चलाने का फैसला लिया गया है.
अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
इस वजह से रेलवे यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले वह अपनी ट्रेन का शेड्यूल चेक कर लें. रेलवे के मुताबिक 16 से 19 जुलाई 2026 तक अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बदले हुए रूट से संचालित की जाएगी. ये ट्रेन अब अपने निर्धारित मार्ग की जगह मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मार्ग से होते हुए बिलासपुर पहुंचेगी.
समता एक्सप्रेस का भी बदला रूट
समता एक्सप्रेस के रूट में भी बदलाव किया गया है. 20 जुलाई को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी नंबर 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापटनम समता एक्सप्रेस अपने सामान्य मार्ग की जगह मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मार्ग से होकर विशाखापटनम के लिए रवाना होगी.
हीराकुंड एक्सप्रेस के रूट में बदलाव
इसी तरह हीराकुंड एक्सप्रेस के रूट में भी बदलाव किया गया है. 19 जुलाई 2026 को अमृतसर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस भी मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मालखेड़ी मार्ग से होकर विशाखापटनम पहुंचेगी.
रेलवे की अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के रूट और समय की जानकारी जरूर चेक कर लें





