Chhattisgarh Monsoon: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए हालात तेजी से अनुकूल हो रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अगले दो-तीन दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आने के कारण वातावरण में बदलाव देखे जा रहे हैं. जिस वजह से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है.
NCW का बड़ा एक्शन: प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा 22 जून को तलब, DGP को दिए सख्त निर्देश
मौसम विभाग के मुताबित आज पूरे राज्य में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है. गुरुवार शाम रायपुर में तेज तूफान के बाद बारिश हुई. वहीं सरगुजा और कोरबा में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर में जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली. पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ.
सबसे ज्यादा तापमान 43 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रहा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और उत्तर भारत में अलग-अलग साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक्टिव ट्रफ राज्य में नमी बढ़ा रहे हैं, जिससे मानसून के आगे बढ़ने के लिए अच्छे हालात बन रहे हैं. राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की उम्मीद है. आंधी, बारिश और धूल भरी आंधी आने की संभावना है. शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
डॉक्टर की सलाह के बाद गूगल का सहारा! 80% मरीज खुद खोज रहे बीमारी की जानकारी, स्टडी में बड़ा खुलासा
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, बस्तर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश भी हो सकती है. इससे लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने 12 जून के लिए चेतावनी जारी करते हुए राज्य में एक-दो जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्ताप से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी खतरा है. लोगों को खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.





