छत्तीसगढ़ में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक युवक की अनोखी मांग चर्चा का विषय बन गई। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होने से परेशान युवक ने प्रशासन को आवेदन देकर हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने की मांग कर डाली। युवक का कहना था कि सड़क बनवाने के लिए उसने कई बार आवेदन दिए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब हालात ऐसे हैं कि आवेदन देते-देते उसकी चप्पल तक घिस गई है।
युवक ने अपने आवेदन में व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा कि जब सड़क नहीं बन सकती तो उसे हेलीकॉप्टर ही दे दिया जाए, ताकि आने-जाने की परेशानी खत्म हो सके। उसकी इस मांग ने अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी ध्यान आकर्षित किया। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति और लोगों की परेशानियों पर चर्चा तेज हो गई है।
read also: CG School Fees Hike: सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हुई महंगी! फीस बढ़ोतरी के बाद अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ
सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों का निराकरण करने का दावा कर रही है। ऐसे में युवक की यह अनोखी मांग प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग सड़क निर्माण की समस्या का समाधान कब तक करता है और स्थानीय लोगों को राहत मिलती है या नहीं।


