छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट द्वारा संचालित नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र स्थानीय युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। इस केंद्र के माध्यम से आसपास के गांवों और क्षेत्रों के 60 विद्यार्थियों को कंप्यूटर की बुनियादी एवं व्यावहारिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। कंपनी की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर रोजगार और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
प्रशिक्षण केंद्र में विद्यार्थियों को कंप्यूटर संचालन, एमएस ऑफिस, इंटरनेट उपयोग, डिजिटल सेवाओं और अन्य आवश्यक तकनीकी कौशलों की जानकारी दी जा रही है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस केंद्र में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा नियमित कक्षाएं संचालित की जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिल रहा है। इससे युवाओं में डिजिटल जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो रही है।
read also: पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई: 94 प्रदूषणकारी उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ का जुर्माना वसूला गया
वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट की यह पहल कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधियों का हिस्सा है। स्थानीय समुदाय के विकास के लिए शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्र के अभिभावकों और विद्यार्थियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।


