CG Weather Update: पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है।
वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हो चुके हैं, लेकिन इसी बीच राहतभरी खबर सामने आई है। प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
CBSE 12वीं छात्रों के लिए अहम अपडेट, 1 जून से खुलेगा री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन पोर्टल
दरअसल, छत्तीसगढ़ के ऊपर एक सिस्टम सक्रिय होने होने जा रहा है। जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही कई जिलों में तेज हवाएं चलने, अंधड़ आने और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। वहीं शाम के समय 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी रायपुर में भी बारिश, तेज हवाओं और अंधड़ की संभावना है।


