डेविड धवन के रिटायरमेंट की खबरों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भावुक माहौल बना दिया है। मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने डेविड धवन के लिए खास संदेश साझा करते हुए कहा कि वे हमेशा इंडस्ट्री के ‘नंबर 1’ निर्देशक रहेंगे। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए डेविड धवन के योगदान और उनकी फिल्मों की सराहना की।
करण ने लिखा कि डेविड धवन ने हिंदी सिनेमा को ऐसी कॉमेडी और मनोरंजन दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्मों ने दर्शकों को वर्षों तक हंसाया और मनोरंजन की नई पहचान बनाई। बॉलीवुड के कई कलाकार और फिल्ममेकर भी डेविड धवन के सम्मान में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
read also: RSS on Emergency: ‘आपातकाल में गिरफ्तार लोगों में 80% संघ कार्यकर्ता थे’, रामलाल का बड़ा बयान
भारतीय सिनेमा में डेविड धवन का नाम सफल कॉमेडी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं और गोविंदा समेत कई सितारों के साथ यादगार काम किया। रिटायरमेंट की खबरों के बीच फैंस भी सोशल media पर उन्हें शुभकामनाएं और सम्मान दे रहे हैं।


