देश की अर्धसैनिक बलों में खर्चों को नियंत्रित करने के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने अपने वाहनों की तेल खपत में 10 फीसदी तक कटौती करने का फैसला किया है। इसके तहत वाहनों के उपयोग, मूवमेंट प्लान और लॉजिस्टिक प्रबंधन को और सख्त बनाया जाएगा, ताकि ईंधन खर्च में कमी लाई जा सके।
वहीं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने अधिकारियों के विदेश भ्रमण पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। यह कदम प्रशासनिक खर्चों में कटौती और संसाधनों के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से उठाया गया बताया जा रहा है। केवल अत्यंत आवश्यक और विशेष परिस्थितियों में ही विदेश यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक, इन फैसलों का उद्देश्य बलों की कार्यक्षमता बनाए रखते हुए अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाना है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां वित्तीय अनुशासन को मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही हैं।






