देश में बढ़ते हवाई किराए को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि एयरलाइंस की मनमानी कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि अचानक बढ़ते किराए आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं।
कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि टिकट कीमतों को नियंत्रित करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं। न्यायालय ने संकेत दिए कि जरूरत पड़ने पर किराए को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश या नियम बनाए जा सकते हैं, जिससे यात्रियों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाया जा सके।
read also: आसमान से बरसी मौत! आकाशीय बिजली गिरते ही खपरैल घर में लगी आग, खेत की रखवाली कर रहे किसान की हुई मौत
विशेषज्ञों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट के इस हस्तक्षेप के बाद हवाई किराए को लेकर नई गाइडलाइन या नीति सामने आ सकती है। यदि ऐसा होता है तो त्योहार और छुट्टियों के दौरान आसमान छूने वाले किराए से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


