भीषण गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून तय समय से करीब एक हफ्ते पहले प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मानसून की जल्दी एंट्री से गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तेज हवाओं, बादलों और हल्की बारिश की शुरुआत हो सकती है, जो धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैल जाएगी।
read also: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ रूट की 77 ट्रेनें रद्द, हजारों यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
विशेषज्ञों का मानना है कि समय से पहले मानसून आने से किसानों को भी फायदा मिलेगा और खरीफ फसलों की तैयारी समय पर शुरू हो सकेगी। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को तेज आंधी और गरज-चमक के दौरान सतर्क रहने की सलाह भी दी है।


