ऑपरेशन सिंदूर को लेकर Indian National Congress ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता Jairam Ramesh ने दावा किया कि सरकार इस सैन्य कार्रवाई को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है, जबकि हकीकत में Pakistan को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।
जयराम रमेश ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को ऑपरेशन से जुड़े ठोस सबूत और विस्तृत जानकारी देश के सामने रखनी चाहिए। उनके मुताबिक केवल दावों से काम नहीं चलेगा, बल्कि जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है।
read also: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश-बिजली का दौर जारी, 3 दिन बाद फिर बढ़ेगी भीषण गर्मी!
कांग्रेस ने यह भी कहा कि सेना की बहादुरी पर कोई सवाल नहीं है, लेकिन सरकार को राजनीतिक लाभ के लिए सैन्य कार्रवाई का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस बयान के बाद ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सियासी बहस और तेज हो गई है।


