मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध अभिनेता Santosh Nair का सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनके निधन से फिल्म जगत और फैंस में शोक की लहर है।
रिपोर्ट्स के अनुसार दुर्घटना में उनकी पत्नी भी घायल हुई हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज अस्पताल में जारी है और डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। परिवार और करीबी लोग इस मुश्किल समय में उनके साथ मौजूद हैं।
read also: भारत में वामपंथ का अंत? केरल में हार के साथ 1977 के बाद पहली बार देश में नहीं बची कोई वाम सरकार
संतोष नायर ने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया था और अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता था। उनके अचानक निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है और सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


