बॉलीवुड अभिनेता Rahul Roy ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। हाल ही में उनके स्वास्थ्य और निजी जीवन को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह ठीक हैं और “मैं कोई सड़क पर छोड़ा हुआ इंसान नहीं हूं, जिंदा हूं।” उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
राहुल रॉय ने कहा कि बिना सच्चाई जाने किसी के बारे में गलत बातें फैलाना गलत है और इससे व्यक्ति तथा उसके परिवार पर असर पड़ता है। उन्होंने फैंस का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया और लगातार उनका हौसला बढ़ाया।
read also: CG Accident News : जांजगीर-चांपा में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 50 घायल
अभिनेता के इस बयान के बाद उनके समर्थक सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में उतर आए हैं। फैंस ने ट्रोलिंग के खिलाफ आवाज उठाते हुए राहुल रॉय के जल्द ही नए प्रोजेक्ट्स में नजर आने की उम्मीद जताई है।


