देश में महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक India में रोजाना औसतन 370 साइबर अपराध के मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा शिकायतें नकली सोशल मीडिया प्रोफाइल और अश्लील संदेशों से जुड़ी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधियों की गतिविधियां भी तेजी से बढ़ी हैं।
रिपोर्ट के अनुसार फर्जी अकाउंट बनाकर महिलाओं की पहचान का दुरुपयोग करना, ब्लैकमेलिंग, मॉर्फ्ड फोटो फैलाना और आपत्तिजनक मैसेज भेजना सबसे आम अपराध बन गए हैं। कई मामलों में पीड़ित महिलाएं मानसिक तनाव, सामाजिक दबाव और सुरक्षा की चिंता का सामना कर रही हैं। साइबर सुरक्षा एजेंसियां लगातार लोगों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत शिकायत करने की सलाह दे रही हैं।
read also: CG Weather News: प्रदेश में चढ़ेगा पारा, 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, दो दिन बाद राहत के संकेत
विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत साइबर कानून, डिजिटल साक्षरता और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जवाबदेही बढ़ाकर ही इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है। साथ ही महिलाओं को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी बेहद जरूरी बताया गया है।


