CG Weather News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को भीषण गर्मी पड़ी. पिछले 24 घंटों में विशेष बदलाव नहीं आया. शनिवार से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है. आज से 27 अप्रैल तक मध्य क्षेत्र के कुछ इलाकों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है. वहीं भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में 1 से 2 सेंटीमीटर तक बारिश हुई. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. नानगुर में 6 सेमी, गादीरास में 1 सेमी, दरभा में 1 सेमी, जगदलपुर में 1 सेमी और सुकमा में 1 सेमी बारिश हुई. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में 43.2°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Gas Battery: हवा से होगी अब रोशनी! वैज्ञानिकों ने बनाई एयर पॉल्यूशन से बिजली बनाने वाली ‘गैस बैटरी’
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम
शहर में आज आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना, जिससे गर्म हवा के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा. गुरुवार की तरह आज भी 43 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.
CBSE Class 10th Phase 2 Exam Time Table: कक्षा 10 फेज 2 की तारीखें घोषित, देखें एग्जाम टाइम टेबल
26 अप्रैल से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका/हवा के अनियमित गति पूर्वी विदर्भ से कोमोरिन क्षेत्र तक तेलंगाना, अंदरूनी कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में 24 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में 2 डिग्री के आसपास वृद्धि होने की संभावना है. मध्य क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है. 26 अप्रैल से पुनः वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना है.


