फिल्म Awarapan के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच मेकर्स ने आखिरकार Awarapan 2 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में एक बार फिर Emraan Hashmi मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस बार उनके साथ एक नई एक्ट्रेस की एंट्री होने जा रही है, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
मेकर्स के अनुसार, फिल्म की कहानी पहले भाग से आगे बढ़ेगी और इसमें रोमांस, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। ‘आवारापन’ अपने म्यूजिक और कहानी के लिए काफी पसंद की गई थी, और अब इसके सीक्वल से भी दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं।
read also: CG Special Train: समर वेकेशन में राहत! रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर सफर को बनाया बेहद आसान
रिलीज डेट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फैंस का मानना है कि इमरान हाशमी की यह फिल्म एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है और उनके करियर की बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है।


