होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय जहाज ‘देश गरिमा’ सुरक्षित रूप से क्षेत्र से निकलकर भारत की ओर रवाना हो गया है। हाल के दिनों में Strait of Hormuz में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के कारण कई देशों के जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई थी, जिससे वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जहाज के सुरक्षित निकलने से भारतीय अधिकारियों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े उद्योगों ने राहत की सांस ली है। इस संवेदनशील मार्ग से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और समन्वय लगातार बढ़ाया जा रहा है।
read also: दिनेश त्रिवेदी बन सकते हैं बांग्लादेश के उच्चायुक्त? अमित मालवीय की ‘बधाई’ से अटकलें तेज
विशेषज्ञों का कहना है कि India के लिए यह सकारात्मक संकेत है, क्योंकि इस मार्ग से देश की ऊर्जा और व्यापारिक आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि क्षेत्र में हालात जल्द स्थिर होंगे और समुद्री व्यापार सामान्य रूप से जारी रह सकेगा।


