बॉलीवुड अभिनेत्री Kajol ने अपनी बेटी Nysa Devgan के जन्मदिन के खास मौके पर सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं। काजोल ने तस्वीरों के साथ लिखा— “सेलिब्रेशन शुरू हो गया है…”, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बरसात कर दी।
शेयर की गई तस्वीरों में बर्थडे डेकोरेशन, केक और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की झलक दिखाई दे रही है। न्यासा के इस खास दिन को परिवार ने बेहद निजी और खुशहाल अंदाज में मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
read also: CG Crime : जमीन विवाद बना मौत की वजह, बंटवारा न करने पर रिश्तेदारों ने ली वृद्धा की जान, 6 गिरफ्तार
फैंस काजोल और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते नजर आए और न्यासा के लिए प्यार भरे संदेश लिखे। पोस्ट के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी और लोगों ने मां-बेटी की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ की।


